सवाई माधोपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत कार्य में लापरवाही बरतने पर एक बीएलओ को निलम्बित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर काना राम ने आदेश में बताया है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 137 के बीएलओ नरेन्द्र वर्मा शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनोली सवाई माधोपुर को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन काल में उनका मुख्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सवाई माधोपुर रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
