Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

पंचायत आम चुनाव-2020 के लिए पंच-सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट्स का प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से कहा कि वे अपने-अपने जोन के लिए आवंटित पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया के साथ आसपास के माहौल पर भी पूरी निगरानी रखते हुए सतर्कता के साथ कार्य करें। जिससे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाया जा सके। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट्स से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने, क्षेत्र में पोलिंग बूथ का सतत निरीक्षण करने, चुनाव प्रत्याशियों द्वारा मतदान केन्द्र से 100 एवं 200 मीटर के दायरे में की जाने वाले गतिविधियों के संबंध में पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पंचायत चुनाव के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाए नियुक्त किए जाने वाले पुलिस पर्सनल तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। ऐसे में भयमुक्त होकर, पारदर्शिता के साथ मतदान करवाएं। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर नवरतन कोली ने जोनल मजिस्ट्रेट्स को विभिन्न कानूनी प्रावधान तथा क्रिया विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कैलाश चंद्र व दक्ष प्रशिक्षकों ने एरिया एवं जोनल मजिस्ट्रेट्स को उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों, चुनाव प्रक्रियाओं तथा अन्य विधिसंवत जानकारियों को विस्तार से समझाया। जोनल मजिस्ट्रे्ट्स ने सवाल जवाब के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को समझा एवं दक्षता प्राप्त की।

Training zonal magistrates organized Sawai madhopur

 

मतदान दल 16 को होंगे रवाना

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत प्रथम चरण में पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा एवं खंडार की ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के लिए मतदान 17 जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी.सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को 16 जनवरी को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर से अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री प्रदान कर रवाना किया जाएगा। सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम मशीन से एवं वार्ड पंच के लिए मतदान मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से करवाया जाएगा। प्रथम चरण के मतदान के लिए सरपंच चुनाव की ईवीएम संबंधित एसडीएम के निर्देशन में तैयार करवाई जा रही है। पोलिंग पार्टिया मतदान से पूर्व नियमानुसार मॉक पोल करवाएगी।
मतदान दलों की रवानगी से पूर्व पंचायत चुनाव के लिए चुनाव विभाग द्वारा सभी तैयारियों को पूर्ण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !