Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पोलियो अभियान के दूसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो कि दवा

सवाई माधोपुर: उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को बूथ और ट्रांजिट टीमों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाने के बाद अभियान के दूसरे दिन विभागीय टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो कि दवा पिलाई गयी। विभाग द्वारा 1 हजार 568 हाउस टू हाउस टीमे बनाई गयी है, जिनके माध्यम से घर-घर पहुंच कर बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाई गयी। इन हाउस-टू-हाउस टीमों ने घर-घर जाकर यहा सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा इस दवा को पीने से छूट ना जाए।

 

On the second day of the polio campaign, children were administered polio in sawai madhopur

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। सोमवार को शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों मे दवा पिलाई गयी व मंगलवार को केवल शहरी क्षेत्र मे घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों व हेल्थ पार्टनर्स के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है।

 

 

 

सभी को शून्य से 05 साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला कर लक्ष्य प्राप्त करने के पूर्ण प्रयास किये जा रहा है। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए माइक्रोप्लान बना कर कार्य किया जा रहा है। अभियान मे नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। जिले भर मे तीन दिनों मे 233099 बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा  सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !