Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अंसारी मोहल्ले में पेयजल संकट, मात्र एक बोरवेल पर निर्भर हजारों लोग, प्रशासन मौन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शहर स्थित अंसारी मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। गलता रोड पर रहने वाले लोगों को आए दिन पानी की समस्या से जूझ ना पड़ता है, लेकिन जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का रवैया इस गंभीर समस्या के प्रति लगातार उदासीन दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गलता रोड पर मात्र एक ही बोरवेल होने के कारण अंसारी मोहल्ला, माली मोहल्ला, खंगार मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों की पूरी आबादी उसी पर निर्भर है।

 

Drinking water crisis in Ansari Mohalla, thousands dependent on just one borewell in sawai madhopur

 

बोरवेल पुराना होने से वह अक्सर खराब हो जाता है और कुछ दिनों के अस्थायी समाधान के बाद समस्या फिर से खड़ी हो जाती है। इसके बावजूद न तो जिला प्रशासन ने कोई स्थायी कदम उठाए हैं और न ही जनप्रतिनिधि इस दिशा में रुचि दिखा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग कि है अंसारी मोहल्ला क्षेत्र में नया अतिरिक्त बोरवेल तुरंत स्थापित किया जाए, ताकि आबादी को आये दिन पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।

 

 

 

गलता रोड स्थित हैंडपंप भी महीनों से खराब, नही लेते सुध :

लोगों का कहना है कि गलता रोड़ स्थित हैंडपंप भी कई महीनों से खराब पड़ा है। जलदाय विभाग के कार्मिकों को लिखित में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

 

 

 

मस्जिद का कुआं बना लोगों का सहारा:

लोगों ने बताया कि गलता रोड़ की पेयजल सप्लाई पिछले दो दिनों से पूरी तरह ठप होने के कारण आमजनता को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ऐसे संकटपूर्ण माहौल में देश वाली मस्जिद का कुआं ही लोगों का एकमात्र सहारा बना हुआ है, जहां से वे रस्सियों और बाल्टियों के सहारे अपने रोजमर्रा के काम के लिए पानी खींचकर ला रहे हैं।

 

 

पम्प संचालक रईस अंसारी ने बताया उच्च अधिकारियों को इस समस्या के समाधान हेतु कई बार अवगत करा दिया गया है, परन्तु दो दिनों से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है और अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि भीषण पेयजल संकट के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है, यदि जल्द ही ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो स्थिति और भी गंभीर रूप ले सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !