Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

समर्थन मूल्य पर उड़द खरीद प्रारम्भ, किसानों से निर्धारित तिथि पर उपज लाने का आग्रह

सवाई माधोपुर: खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उड़द की खरीद प्रक्रिया जिले में 24 नवम्बर से सुचारू रूप से जारी है। इसके लिए किसानों का पंजीकरण ई-मित्र केंद्रों के माध्यम से 18 अक्टूबर से प्रारम्भ किया गया था और पंजीकृत किसान अब निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज क्रय केन्द्रों पर लाकर विक्रय कर सकते हैं। क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रभान पाराशर ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा एफएक्यू मानकों के अनुरूप उड़द का समर्थन मूल्य 7800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

 

Urad procurement begins at support price in sawai madhopur

 

खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए किसानों को खरीदी तिथि संबंधी सूचना मोबाइल संदेश के माध्यम से भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान निर्धारित तिथि पर या अधिकतम 10 दिनों के भीतर अपनी एफएक्यू मानकों के अनुरूप उपज संबंधित क्रय केंद्र पर लेकर अवश्य पहुंचे, ताकि उनकी उपज का समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। निर्धारित अवधि के बाद देरी की स्थिति में उपज की तुलाई संभव नहीं होगी।

 

 

जिले में उड़द की खरीद के लिए सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा एवं खण्डार सहकारी समितियों में खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। खरीद से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए राजफैड जयपुर का हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 उपलब्ध है। उन्होंने सभी पात्र एवं पंजीकृत किसानों से अपील की कि वे समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का लाभ उठाने हेतु निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर अपनी उपज खरीद केंद्रों पर लेकर आएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !