Sunday , 7 June 2026
Breaking News

धार्मिक आस्था से व्यक्ति सद्मार्ग पर चलता है – प्रभु लाल सैनी

धार्मिक आस्था से व्यक्ति सद्मार्ग पर चलता है यह उद्गार नयागांव बालाजी प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से बोलते हुए डॉ. प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री ने व्यक्त किए। उन्होंने व्यक्ति को कर्मशील एवं धार्मिक आस्था के साथ सद्मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। सैनी ने इस अवसर पर बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने पर बल दिया तथा वैज्ञानिक कृषि पर बल देते हुए अपनी पैदावार बढ़ाकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक पप्पू लाल सैनी कांट्रेक्टर ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
A person walks on the right path by religious faith - Prabhu Lal Saini
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद सैनी ने नयागांव बालाजी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसके विकास के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर बद्रीभारती पूर्व जिलाध्यक्ष माली समाज टोंक, कमल सैनी एडवोकेट, रवि शंकर सैनी एडवोकेट, जेपी सैनी एडवोकेट, रामकिशन सैनी बैंक मैनेजर, तेजपाल सैनिक तहसील अध्यक्ष उनियारा, किरोड़ी लाल सैनी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !