Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लिखी गई एक कविता

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल सवाई माधोपुर के राजेंद्र शर्मा द्वारा सवाई माधोपुर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर लिखी गई एक कविता।

A poem written on the eve of Sawai Madhopur Foundation Day

 

गहना जंगल का
हार चंबल का
खड़ी है जहा अरावल अकड़ के
हम रहने वाले उस शहर के ।।

सर्दी आए दुबक के
बारिश भी आए जमके
गर्मी के मिजाज गरम से
हम रहने वाले उस शहर के।।

बेबाकपन लोगो में
मासूमियत बच्चो में
है जवान अध उमर के
हम रहने वाले उस शहर के ।।

दिल्ली में दिल हो
मुंबई में मन हो
आए जाए तो ठहर के
हम रहने वाले उस शहर के ।।

बाघ की दहाड़
आसमान से पहाड़
अब तो चर्चे है पूरब नहर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

अमरूद तो आम है
पुलिया पर जाम है
पर तब भी मजे है सफर के
हम रहने वाले उस शहर के ।।

कचोरी कुम्हार से
रोटी चाय और अचार से
बनास प्याज मीठे मटर से
हम रहने वाले उस शहर के।।

लड़के हवाई पट्टी पर लहराते
रानी हिंडोला पर झंडा फहराते
जो है सच्चे और सबर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

माधोपुर के बड़े हो
मेहमान स्टेशन पर खड़े हो
फिर लेते मजे डगर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

राजनीति में नीति से
रिश्तों में प्रीति से
उसूलों में रहते ठहर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

जैनों के चमत्कार है
चौथ माता के दरबार हैं
शिवाड़ शिव दर्शन हर पहर के
हम रहे वाले उस शहर के।।

दिन मीठे आते
शाम ओर रात जगाते
और मजे है ताश में दोपहर के
हम रहे वाले उस शहर के।।

बौंली मलारना गंगापुर
बरवाड़ा बामनवास माधोपुर
खंडार वाले तो कहाँ कसर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

नाम ही जिसका सवाई
हम्मीर हठीले की अंगड़ाई
किस्से बलिदान जोहर के
हम रहने वाले उस शहर के।।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !