Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री गहलोत का एक पोस्टर हुआ चोरी, ढूंढ़ने दौड़ी पुलिस

पैसा नहीं मिलने पर होर्डिंग हटा कर ले गया था कंपनी का ही कर्मचारी

 

जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक पोस्टर चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज की गई है। इस मामले में तुरंत एक्टिव हुई पुलिस ने दबिश देना शुरू किया। होर्डिंग चोरी करने वाले को पकड़ भी लिया। दरअसल, आगामी 3 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन है। इस मौके पर विश्वकर्मा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी का होर्डिंग वीकेआई के पास सीकर रोड़ पर लगाया गया था। 29 अप्रैल को होर्डिंग गायब मिला तो रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान के जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मुख्यमंत्री के होर्डिंग चोरी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जहां से होर्डिंग चोरी हुआ, वहां एक होटल से सीसीटीवी फुटेज मिले। इसमें एक व्यक्ति होर्डिंग चोरी करता दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला की वह होर्डिंग लगाने वाले कम्पनी का कर्मचारी है। जो पैसा नहीं मिलने पर होर्डिंग हटा कर ले गया था। विश्वकर्मा थाना सीआई रमेश सैनी ने बताया की सीएम अशोक गहलोत को शुभकामनाएं देने के लिए एक 40x 8 फीट का हार्डिंग सीकर रोड़ पर लगाया गया था। 29 तारीख को जब सीताराम सैनी ने होर्डिंग हटा हुआ देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच से सामने आया कि पोस्ट अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चुरा लिया गया है। इस पर सीताराम सैनी की ओर से विश्वकर्मा थाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होर्डिंग चोरी होने की शिकायत दी गई।

 

वीकेआई रोड़ पर होर्डिंग को चुरा लिया था बदमाश ने

 

वीकेआई थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई। कल ही पुलिस ने हटाया गया होर्डिंग बरामद कर लिया हैं। सीताराम सैनी ने बताया की होर्डिंग मिलने के बाद उनके द्वारा लिखित में थाने में पत्र दिया गया है। जिस में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई हैं।

 

A poster of Chief Minister Ashok Gehlot stolen in rajasthan

 

4 हजार रुपए है होर्डिंग की कीमत

 

सीताराम सैनी ने बताया सीएम अशोक गहलोत संस्थान के मुख्य संरक्षक हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया जाता हैं। 25 तारीख से इलाके में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। 29 अप्रैल को देखा तो सुबह 8:20 से 8:45 के बीच में होर्डिंग नहीं मिला। सैनी ने बताया कि शहर में तीन दर्जन से अधिक जगह पर होर्डिंग लगे हुए हैं। इस एक होर्डिंग की कीमत 4 हजार रुपए थी।

 

6 पुलिसवाले होर्डिंग ढूंढने में जुटे

 

घटना की जानकारी मिलने पर वीकेआई थाना सीआई रमेश सैनी सहित 6 पुलिसकर्मियों ने होर्डिंग के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पास में स्थित होटल ताज के कैमरे में एक व्यक्ति कैद हो गया। जिस पर पुलिस के जवानों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद एक व्यक्ति पुलिस के हाथ लगा। उसने बताया- मालिक के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के कारण उसने गुस्से में ये होर्डिंग निकाले थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !