Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अखिल भारतीय वैश्य महिला मंडल सवाई माधोपुर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

अखिल भारतीय वैश्य महिला मंडल सवाई माधोपुर द्वारा आज बुधवार को राधा कृष्ण गौशाला शहर सवाई माधोपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी अध्यक्ष सुमन गोयल की अध्यक्षता में किया गया। महामंत्री चित्रा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय वैश्य महिला मंडल द्वारा निकट भविष्य में सामाजिक कार्य किए जाएंगे और जनवरी माह के अंत में 3 दिन का एक योग शिविर का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से दोपहर 3:30 बजे से 5:00 तक अग्रवाल धर्मशाला शहर में किया जाएगा। संगोष्ठी में कई विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद महिला मंडल द्वारा राधा कृष्ण गौशाला में गौ-सेवा के साथ-साथ गौ-माता को चारा डाला गया।

 

Akhil bharatiya Vaishya Mahila Mandal Sawai Madhopur organized a seminar in sawai madhopur

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय महासम्मेलन महिला मंडल की जिला अध्यक्ष डॉ. तृप्ति बंसल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ मिलकर संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अखिल भारतीय वैश्य महिला मंडल द्वारा सवाई माधोपुर अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट, राजेश गोयल महामंत्री और कोषाध्यक्ष मनीष मंत्री माहेश्वरी का माला पहनाकर सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट को जिला प्रशासन द्वारा भी आज गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया उसके लिए उन्हें बधाइयां दी गई। इस अवसर पर महिला मंडल में मीनाक्षी माहेश्वरी, रेनू गोयल, रेनू मित्तल, सुनीता अग्रवाल, कविता गर्ग, मंजू जैन, अनीता जैन, सुनीता जैन, रेखा मंगल, ममता जैन, सोनिका गोयल, ममता सिंहल मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !