Sunday , 6 September 2026
Breaking News

घर में घुसकर महिला के ऊपर फेका तेजाब, मामला दर्ज

सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र के खैरदा इलाके में घर में घुसकर महिला के ऊपर तेजाब फेंकने और घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सुरेश चंद सोनी पुत्र रामचरण सोनी निवासी मोती नगर खैरदा ने बुधवार को मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 

 

जानकारी के अनुसार सुरेश चंद सोनी ने रिपोर्ट में ने बताया कि गत 25 अप्रैल 2024 को वह अपने मकान मोती नगर खैरदा में खाना खा रहे थे। तभी रात्रि करीब 10 बजे के लगभग आरोपी गुड्डी पत्नी कैलाश सोनी, प्रिया पुत्री कैलाश सोनी, रूपसिंह पुत्र धूलसिंह, हरीश सोनी व अन्य अज्ञात 2-3 व्यक्ति गाली गलौच करते हुए मकान पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान जबरन घर में घुसकर रसोई की खिड़की तोड़कर गैस सिलेंडर को चालू कर आग लगाने की कोशिश करने लगे।

 

 

Acid thrown on woman after entering house, case registered in sawai madhopur

 

 

 

 

वह व उसकी पत्नी रोकने आए तो आरोपी प्रिया व गुड्डी ने उसकी पत्नी व उसके ऊपर तेजाब डालकर जान से खत्म करने का प्रयास किया। जिससे उसकी दांई आंख व पूरा चेहरे और उसकी पत्नी पिंकी के दांई तरफ गर्दन से कमर तक व दांए हाथ पर जलने से गंभीर चोटें आई है। उनके चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर आए जिनको देखकर सभी आरोपी फरार हो गए।

 

 

 

घटना को लेकर पीड़ित की ओर से मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित सुरेश चंद ने सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने मानटाउन थानाधिकारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। फिलहाल जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानटाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर, मामले की जांच शुरु कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !