Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले में बारिश से उपजे हालातों पर सक्रियता से रखें नजर:- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में बिजली, पानी, मौसमी बीमारियां और आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने बिजली, पानी, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग एवं पंचायत राज विभाग सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि पिछले दो-तीन दिन से जिले में अच्छी बरसात हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात से उपजे हालातों पर पैनी नजर रखते हुए अधिकारी अलर्ट एवं एक्टिव मोड़ पर रहें। जिले में बरसात के बाद तालाबों की स्थिति क्या है, कौन से तालाब की पाळ कमजोर है, कहां गांव में पानी भरने की स्थिति, बरसात से सड़के टूटी है तो उन्हें सही करवाने के लिए क्या प्रबंध किए गए है, के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बिजली सप्लाई बाधित नहीं हो, पेयजल स्रोत, पंपहाउस आदि बाधित नहीं हो, इसके लिए समुचित प्रबंध एवं तैयारियां रखे। कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष के प्रभारी को पूरी सक्रियता तथा सजगता से कार्मिकों को नियोजित रखते हुए आने वाली सभी सूचनाओं को अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायत समितियों एवं उपखंड अधिकारियों के यहां संचालित नियंत्रण कक्ष को एक्टिव रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में  पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत बकाया डीपीआर 5 अगस्त तक तैयार करवाकर कार्य स्वीकृति आदेश जारी करवाने की प्रक्रिया पूरी करें। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय ने बताया कि जिले में बरसात के बाद टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता नहीं रही है, ऐसे में कलेक्टर ने टैंकरों से आपूर्ति को बंद करने के निर्देश दिए।

Actively keep an eye on the situation arising out of rain in the district - Collector

बैठक में कलेक्टर ने बिजली निगम के अधिकारी को कृषि कनेक्शन देने सहित समय पर जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग की संचालित गतिविधियों के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में टीकाकरण की प्रगति, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों को पुख्ता रखने, ऑक्सीजन प्लांट निर्माण की प्रगति और कंसंट्रेटर चालू हालत में रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।

बापू वाटिका करवाएं विकसित

कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में चारदीवारी, पानी की व्यवस्था तथा पर्याप्त स्थान है वो अपने यहां बापू वाटिका विकसित करवाएं। इसके लिए उन्होंने प्लांटेशन कार्य के प्रस्ताव मनरेगा से बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों में मनरेगा से न्यूट्री गार्डन विकसित करने के प्रस्ताव देने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को सड़क के दोनों किनारे पर पेड़ लगाने तथा पटरी निर्माण के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में सिचाई विभाग के सहायक अभियंता को जिले के बांधों की स्थिति तथा इस पर निगरानी रखने तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के साथ तैयारियां रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीडीईओ रामकेश मीना, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल रामखिलाडी मीना, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सीताराम मीणा, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना एवं सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !