Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रशासन शहरों के संग अभियान का उद्घाटन 2 अक्टूबर को

प्रशासन शहरों के संग अभियान का उद्घाटन 2 अक्टूबर को

प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 का शुभारम्भ 2 अक्टूबर को होगा। सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में इस दिन नगर परिषद कार्यालयों में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कर पट्टे के पात्र लोगों को पट्टा लेने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। पूर्व में आवेदन कर चुके लोगों को पट्टा वितरण किया जाएगा। 4 और 5 अक्टूबर को दोनों नगर परिषद क्षेत्रों के वार्ड नम्बर 1 और 2 के लिये सम्बंधित नगर परिषद कार्यालय में कैम्प आयोजित होगा।

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान 2 अक्टूबर से

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान का शुभारम्भ शनिवार, 2 अक्टूबर से सवाई माधोपुर के जीनापुर, चौथ का बरवाड़ा के रजवाना, बौंली में बोरदा, मलारना डूंगर के सांकड़ा, गंगापुर सिटी के टोकसी एवं बामनवास के सुकार में श्वििर आयोजित कर होगा। जिला प्रभारी सचिव समित शर्मा शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर रहेंगे।

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को दिनभर सम्बंधित एसडीएम, बीडीओ और अन्य विभागीय अधिकारियों से अभियान की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के सेलू/गोगोर, मलारना डूंगर के श्यामोली, वजीरपुर के सेवा एवं बामनवास के रिवाली में, 5 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के सूरवाल, बौंली के निमोद राठोद, मलारना डूंगर के ऐबरा, गंगापुर सिटी के अमरगढ़ एवं बामनवास के बिचपुरी में, 6 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के फलौदी, चौथ का बरवाड़ा के शिवाड़, मलारना डूंगर के मकसूदनपुरा, वजीरपुर के मेडी एवं बामनवास के भांवरा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Administration inaugurated the campaign with the cities on 2 October in sawai madhopur

 

समाज कल्याण सप्ताह का शुभारम्भ

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। रीको एरिया, खैरदा स्थित रूकमणी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्धजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें कम्बल वितरित किये गए।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुनील गर्ग, परिवीक्षा अधिकारी कालूराम मीणा, वृद्धाश्रम सचिव रविन्द्र भी उपस्थित थे।

 

राजस्व विभाग की डेस्क पर मौके पर होंगे कई कार्य

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान में राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की डेस्क पर राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। राजस्व अभिलेख/खातों में नाम, जाति आदि के अंकन संबंधी अशुद्धियों को भी दूर किया जाएगा।

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि पैतृक कृषि भूमि के सह-खातेदारों के मध्य भूमि विभाजन इत्यादि लम्बित राजस्व मुकदमों में समझाइश कर समझौते से निस्तारण करने का प्रयास किया जायेगा। शिविर में आपसी सहमति से खातों का विभाजन, राजकीय भूमि में रास्ते का सृजन, कृषि भूमि में नवीन रास्ते का सृजन एवं पुराने रास्तों को चौड़ा करने के प्रकरण भी निस्तारित किए जाएंगे। गैर खातेदार के रुप में दर्ज काश्तकारों को संबंधित नियमों में खातेदारी अधिकार दिए जाएंगे। सरकारी, चारागाह व विभागीय भूमियों पर अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

 

शिविर में सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा तथा इस सम्बंध में नए आवेदन स्वीकार कर आगे कार्यवाही की जाएगी। नवीन राजकीय कार्यालयों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्र, पशु चिकित्सा संस्थान एवं अन्य राजकीय संस्थाओं हेतु भूमि आवंटन करने के साथ ही भविष्य की जरूरत का आकलन कर भूमि रिजर्व करने का कार्य भी होगा। कृषकों को राजस्व रिकार्ड की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी । नामान्तरकरण सम्बन्धी प्रकरणों का शिविर में निस्तारण कर मौके पर ही प्रति उपलब्ध कराई जाएगी । जाति, मूल निवास व हैसियत प्रमाण-पत्र के लिये आवेदन आने पर इन्हें शिविर में ही जारी किया जाएगा।

 

छात्रावासों में प्रवेश के लिये 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

 

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिले में बालक और बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि चालू सत्र में इनमें कक्षा 9 व इससे उच्च कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी रह सकते हैं। प्रवेश हेतु विद्यार्थी https;//minority.rajasthan.gov पर से आवेदन पत्र डाउनलोड कर इसे भरकर 20 अक्टूबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सवाई माधोपुर में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः जमा करवा सकते हैं। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !