Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विक्की और कैटरीना की शादी का काउंटडाउन शुरू, प्रशासनिक अमले ने विवाह समारोह को लेकर जुटाई जानकारी

सवाई माधोपुर:- सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा रिसॉर्ट में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी होगी। इस शाही शादी को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज मंगलवार को होटल में महिला संगीत का कार्यक्रम होगा।

 

 

 

 

जिसे लेकर लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रशासन अमले की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद  कर ली है। वहीं आज सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने पुलिस जाब्ते के साथ सिक्स सेंस होटल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और होटलियर्स से मेहमानों के आने का रूट चार्ट भी लिया।

 

 

 

सिक्स सेंस होटल में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विवाह में शामिल होने वाले मेहमानों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो इसके लिए टैंकर से रोड़ पर पानी का छिड़काव किया गया है। जिससे की मिट्टी-धुल नहीं उड़े तथा मेहमान सुरक्षित तरीके से रिसॉर्ट में पहुंच सके।

 

administrative staff gathered information about the Vicky and Katrina marriage ceremony

 

चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल पहुंचकर होटल प्रबंधक से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की एवं मेहमानों के लिए रूट चार्ट तैयार कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इससे पहले कल सोमवार रात को कैटरीना और विक्की कौशल के साथ लगभग 12 सदस्य बरवाड़ा होटल आए थे।

 

 

बरवाड़ा फोर्ट में उनका शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के परिवार को बरवाड़ा फोर्ट ले जाने के लिए टोयोटा की 3 लग्जरी गाड़ी वेलफायर सहित 12 गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। विक्की और कटरीना बरवाड़ा फोर्ट में 12 दिसंबर तक रुकेंगे।

 

 

इसी बीच इस वेडिंग के गवाह बनने वाले मेहमान भी पहुंचने लगे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर कई फिल्म जगत की हस्तियां स्पॉट हुए दिखी हैं। जिसमें नेहा धूपिया, डायरेक्टर कबीर बेदी और उनकी मिनी माथुर आदि शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !