Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विक्की कौशल, कैटरीना कैफ और जिला कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कैटरीना और विक्की सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल सवाई माधोपुर में जल्द ही शादी करने वाले हैं, दोनों की शादी को लेकर पर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेकिन इस बीच विक्की और कैटरीना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, शादी से पहले ही ये जोड़ा कानूनी पचड़े में फंस चूका है। सवाई माधोपुर के एडवोकेट नेत्रबिंदु सिंह जादौन ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के खिलाफ परिवाद दर्ज करवाया है।

 

 

विवाह से ठीक पहले विक्की और कैटरीना के खिलाफ परिवाद दर्ज

 

 

विक्की और कैटरीना की शादी से ठीक पहले अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। गौरतलब है कि दोनों दिग्गज कलाकारों की शादी को लेकर जिले में सुरक्षा के मद्देनजर चाक-चौबंध पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसकी के कारण कई महत्वपूर्ण मार्गों को बंद कर दिया गया है, जिसके मद्देनजर सवाई माधोपुर जिले में वकील नेत्रबिन्दु सिंह जादौन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर में कैटरीना, विक्की होटल प्रबंधक और सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के खिलाफ परिवाद दिया है।

 

6 से 12 दिसंबर तक बंद रहेगा चौथ माता मंदिर वाला मार्ग

 

 

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 6 से 12 दिसंबर के तक चौथ माता मंदिर की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, चौथ माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के खिलाफ एडवोकेट नेत्रबिन्दु सिंह जादौन द्वारा सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा, होटल प्रबंधक, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और जिला कलेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

 

इस वजह से शिकायत दर्ज करवाई 

 

 

शिकायत में श्रद्धालुओं की परेशानी तथा शिकायत को मद्देनजर रखते हुए मंदिर का रास्ता खुला रहने का किया गया है। लेकिन शिकयातकर्ता जादौन ने कथित तौर पर शिकायत में स्पष्ट किया है कि उन्हें शादी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मार्ग खुला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौथ का बरवाड़ा सदियों पुराने चौथ माता मंदिर का घर है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों तीर्थयात्री दिन – प्रतिदिन मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं।

 

 

Complaint filed against Vicky Kaushal, Katrina Kaif and District Collector, know what is the whole matter in sawai madhopur

 

 

 

श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी

 

 

गौरतलब है कि जहां अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी होने वाली है वो ‘होटल सिक्स सेंसे फोर्ट बरवाड़ा होटल’ मंदिर जाने वाले रास्ते में ही पड़ता है। होटल प्रबंधक ने जिला कलेक्टर की मंजूरी के बाद 6-12 दिसंबर तक मंदिर की ओर जाने वाले रस्ते को कथित तौर पर बंद कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कथित तौर पर कैटरीना और विक्की की शादी की वजह से होटल सिक्स सेंसे बरवाड़ा ने मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य रस्ते को आगामी 6 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

 

शादी के लिए सुरक्षा बल तैनात

 

 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसे में आम आदमी एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए होटल सिक्स सेंसे के सामने की ओर से चौथ माता मंदिर का मार्ग खोला जाए। मालूम हो कि विक्की और कैटरीना की शादी का बड़ा दिन अब करीब है, जिसे देखते हुए सिक्स सेंसे  फोर्ट बरवाड़ा रिसॉर्ट में हाई सिक्योरिटी के इंतजामात किए गए हैं। सामने आ रही तस्वीरों में 14वीं शताब्दी के राजस्थान का किला सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस किला देखा जा सकता है। शादी को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

 

 

फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां होगी शादी में शामिल

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाही शादी में करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, डॉ. ज्वेल गामाड़िया, यास्मीन कराचीवाला (उनकी ट्रेनर), डेनियल बाउर (मेकअप आर्टिस्ट), अमित ठाकुर (हेयर स्टाइलिस्ट), नेहा धूपिया, अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी माथुर, सनी कौशल की गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ, और अंगिरा धर शामिल होंगी। साथ ही इसके अलावा अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, उनके पति विराट कोहली, रोहित शेट्टी, ऋतिक रोशन तथा अली अब्बास जफर भी विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।

1

2

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !