Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के दाखिले पर लगाई रोक

अमेरिका: ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने का अधिकार समाप्त कर दिया है। इसके कारण अब अमेरिका के सबसे पुराने विश्वविद्यालय के साथ इसका गतिरोध बढ़ गया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रशासन ने हार्वर्ड के कानून का पालन नहीं कर पाने के कारण अंतरराष्ट्रीय छात्र दाखिला कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

admission of international students to Harvard University News 23 May 25

उन्होंने गुरुवार को पोस्ट में लिखा है कि यह देश भर के सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक चेतावनी है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने एक बयान में इस कदम को ‘गैरकानूनी’ बताया है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने ट्रंप प्रशासन के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय छात्रों और विद्वानों को दाखिला देने की क्षमता को बनाए रखने के अपने संकल्प पर कायम हैं। उन छात्रों और विद्वानों के लिए जो 140 से अधिक देशों से यहां आते हैं और विश्वविद्यालय और इस राष्ट्र को अत्यधिक समृद्ध बनाते हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा कि हम अपने समुदाय के सदस्यों से मार्गदर्शन और सहायता लेने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इस प्रतिशोधात्मक कार्रवाई से हार्वर्ड समुदाय और हमारे देश को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा है। यह हार्वर्ड के शैक्षणिक और शोध मिशन को भी कमजोर करना है। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर असर पड़ सकता है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले शैक्षणिक वर्ष में छह हजार सात सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने दाखिला लिया था। यह कुल छात्र संख्या का 27 प्रतिशत है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !