नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा के उपचुनाव पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए रविवार को कहा है कि जिस दिन चुनाव हो रहे थे उस समय बहुत सारे वीडियो, बहुत सारी जानकारी लगातार मिल रही थी। जिसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारी तक पहुंचा रहे थे। मैंने कुंदरकी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का वीडियो देखा था।
सुबह जब वो वोट डालने निकले हैं तो उन्हें जानकारी मिल गई कि उनके बूथ के एजेंटों को निकाल दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मिलकर के जो व्यवहार किया, उनकी नीयत और मंशा यही थी कि कोई भी समाजवादी पार्टी का एजेंट बूथ पर ना रहे। उन्होंने कहा कि जानबूझकर प्रशासन ने खासकर पुलिस के निर्देश पर सभी बूथ एजेंटों को लगभग निकाल दिया और बड़े पैमाने पर जहां समाजवादी पार्टी के समर्थक थे, जो समाजवादी पार्टी को वोट देना चाहते थे उन्हें रोक दिया गया।
अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा कि अगर वोटर को रोक दिया गया है तो वोट किसने डाले? अगर उन बूथों पर समाजवादी पार्टी का वोटर नहीं पहुंचा है, हमारे प्रत्याशी के समर्थक नहीं पहुंचे हैं तो वोट किसने डाला है? ये बड़ा गंभीर विषय है और इसके साथ-साथ दो तरह की पर्ची होना, जिसमें लाल मार्क वाली और दूसरी सामान्य तरह की पर्ची होना, जिस दिन वोट पड़ रहे थे उस दिन भी हमने कहा था कि इस तरह की व्यवस्था प्रशासन ने बनाई है और जिसके कारण इस तरह का भेदभाव किया है। यहां वो साथी बैठे हैं जिनका वोट था लेकिन वोट डालने नहीं पहुंचे।
Tags Akhilesh Yadav Akhilesh yadav News Election Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Police Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav Sawai Madhopur App Top News UP UP News Uttar Pradesh Uttar Pradesh By Election Uttar Pradesh By Election 2024 Vikalp Times
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB
बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
