Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी से हुई उत्तीर्ण

बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन की कक्षा 12 कला वर्ग की बहिनों ने कीर्तिमान हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा ने बताया कि कक्षा में प्रविष्ट सभी 64 बहिनों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। जिनमें 6 बहिनों ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 45 बहिनों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये। बहिन अनुष्का सैनी पुत्री ओमप्रकाश सैनी ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही द्वितीय स्थान पर हेमलता होटवानी पुत्री गंगाधर होटवानी 92.80 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर पायल चौधरी पुत्री मूलचंद चौधरी एवं प्राची वर्मा पुत्री मनसुख वर्मा 90.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।

 

All the sisters of Adarsh ​​Vidya Mandir passed with first in sawai madhopur

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद शर्मा ने सभी बालिकाओं को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने माला पहनकर एवं मुह मीठा करके बधाई दी। विद्यालय की बहिन निहारिका जैन पुत्री महेन्द्र जैन ने 12वीं कला वर्ग में 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर महेन्द्र जैन ने कहा कि विद्यालय की बहिनों ने बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, मानटाउन, परिवार एवं समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी को अपने भावी जीवन में राष्ट्र निर्माण हेतु अपना योगदान प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !