Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 29 अक्टूबर तक

आईटीआई, सवाईमाधोपुर में मैकेनिक रैफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, हिन्दी स्टेनोग्राफी, हाउस कीपिंग और प्लंबर कोर्स की कुछ सीट अभी खाली हैं।

 

 

अधीक्षक कमलेश मीना ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ई-पोर्टल पर आवेदन कर 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक हार्ड कॉपी वांछित दस्तावेजों की स्व सत्यापित प्रतिलिपि के साथ आईटीआई कार्यालय में जमा करवा दे। न्यूनतम आयु सीमा 14 साल है, बालिकाओं का प्रशिक्षण निःशुल्क है।

 

 

Application for admission to vacant seats in ITI till 29 October in sawai madhopur

 

 

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में मिल रहा है 50 हजार तक का ब्याजमुक्त ऋण

 

मुख्यमंत्री बजट घोषणा- 2021 की अनुपालना में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। इसमें लाभार्थी को 50 हजार तक का लोन ब्याजमुक्त है। इस योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति जैसे हेयर ड्रेसर, रिक्शाचालक, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले, लकड़ी, चमड़े से उत्पाद बनाने वाले, मिस्त्री, ड्राईक्लीनर, रंगाई पुताई वाले, नल व बिजली मिस्त्री और बुनाई वाले ऑनलाईन आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से कर सकते है।

 

 

 

 

योजना के तहत निकायवार लक्ष्य निर्धारित किये गये है। योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऋण स्वीकृत किये जाएंगे।  आवेदक ने पूर्व में किसी अन्य योजना में ऋण लिया हुआ है तब भी आवेदन कर सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी डे-एनयूएलएम शाखा एवं राज्य सरकार द्वार संचालित प्रशासन शहरो के संग अभियान के अंतर्गत प्राप्त की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !