Sunday , 7 June 2026
Breaking News

460 ग्राम कार्य योजना डीडब्ल्यूएसएम का किया अनुमोदन

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की वित्तीय वर्ष 2022-23 की तृतीय बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के अतिरिक्त (ओटीएमपी) के तहत समस्त 353 योजनाओं के अन्तर्गत 437 ग्रामों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। 86 योजनाओं के विरूद्ध 53 योजनाएं सम्मिलित है। संशोधित प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति हेतु मुख्यालय को प्रेषित की जा चुकी है।

 

Approval of 460 Village Action Plan DWSM in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि 36 ग्रामों के 4 हजार 860 परिवारों से 29 लाख की जन सहयोग राशि प्राप्त की जा चुकी है। वर्ष 2022-23 के दौरान 91 हजार 34 एचएफपीसी के विरूद्ध 5 हजार 388 एचएफपीसी का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। जिले का वर्तमान में जल जीवन मिशन में चौथा स्थान है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में 35.53 प्रतिशत, विद्यालयों में 61.58 प्रतिशत, स्वास्थ्य केन्द्रों पर 62.29 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत भवनों में 88.88 प्रतिशत एफएचटीसी से लाभान्वित हैं। बैठक में 460 ग्राम कार्य योजना डीडब्ल्यूएसएम का अनुमोदन किया गया। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी सीताराम मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !