Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

आयुर्वेद विभाग ने वितरित किये काढ़े के चार हजार पैकेट

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु विभिन्न जडी बूटियों से निर्मित शुष्क आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसे घर पर बनाकर वाॅरियर्स अपनी रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डाॅ. इन्द्रमोहन शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा जिले में 4000 से अधिक सूखे आयुर्वेदिक क्वाथ के पैकेट वितरित किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिक अपनें घर पर कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार तुलसी, दालचीनी, अदरक, कालीमिर्च, मुनक्का,गुड से निर्मित आयुष स्वास्थ्य वर्धक (आयुष क्वाथ) का सेवन करें। साथ ही पीने हेतु गर्म पानी का सेवन करें। इसी प्रकार आयुर्वेद चिकित्सा इकाई सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अपनी दैनिक जीवन शैली में योग प्राणायाम व आयुर्वेद को अपनाना चाहिए। घर पर ही यथा शक्ति अनुलोम विलोम, प्राणायाम करना चाहिए। सन्तुलित आहार लेना चाहिए। उन्होने बताया कि हल्दी युक्त दूध का सेवन करें, सब्जियों में मसालों हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन का अधिक प्रयोग करें, नाक में प्रातः तिल या नारियल अथवा सरसों के तेल की दो बून्द का प्रयोग करें। सर्दी जुकाम खांसी बदन दर्द एवं श्वांस लेनें में कठिनाई होनें पर तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपनी जांच करायें।

Ayurveda department distributed four thousand packets decoction
इसी कड़ी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया सवाई माधोपुर की ओर से आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी एडवायजरी के अुनसार संस्थान पर काढ़ा तैयार कर कोरोना वाॅरियर्स की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पिलाया जा रहा है। इसी मुहिम में जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर महोदय नन्नूमल पहाडिया, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक एवं जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अति.जिला कलेक्टर कार्यालय, अति.पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला कलेक्ट्रेट कन्ट्रोल रूम के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों सहित को डाॅ. सन्दीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्रीवल्लभ गौतम, पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा, मेल नर्स-ाा अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में 172 व्यक्तियों को काढ़ा पिलाया गया।
संस्थान की ओर से किये जा रहे घर-घर सर्वे के दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में जीएनएम सोनप्रकाश गौतम, बुद्धिप्रकाश बैरवा, एएनएम मिथलेष गुप्ता, एलएचवी पदमा कुमारी, एवं आयुर्वेदिक कम्पाउण्डर मुरारीलाल बैरवा, गुज्जीराम शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, शैलेश कुमार आज टीम द्वारा पटवा मौहल्ला, हरसहायजी कटला, कागजी मौहल्ला एवं कुमावत मौहल्ले आदि का स्क्रीनिंग एवं सर्वे किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !