Thursday , 22 October 2026
Breaking News

व्यापारी से लू*ट करने के 5 आरोपी गिरफ्तार

बहरवण्डा कलां थाना पुलिस ने व्यापारी से लू*ट करने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोमल उर्फ कमल पुत्र हरिमोहन, विजय सिंह बैरवा पुत्र राधेश्याम, वीरेन्द्र उर्फ वीरू पुत्र मुरारीलाल, रामेश्वर पुत्र लड्डूलाल और सतवीर उर्फ सत्तू पुत्र हनुमान को  गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्व गिरफ्तारी अभियान चलाया हुआ है।

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह तथा उप अधीक्षक वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर घनश्याम वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गत दिनांक 27 अप्रैल को बनास नदी के पास व्यापारी से लू*ट करने वाले आरोपी कोमल उर्फ कमल पुत्र हरिमोहन निवासी भोलनपुर, बहरावण्डा कलां, विजय सिंह बैरवा पुत्र राधेश्याम बैरवा निवासी बालेर हाल बहरावण्डा कलां, वीरेन्द्र उर्फ वीरू पुत्र मुरारीलाल निवासी गोठडा, खण्डार रामेश्वर पुत्र लड्डूलाल निवासी भीमपुरा बालेर, बहरावण्डा और सतवीर उर्फ सत्तू पुत्र हनुमान निवासी कोसरा, बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को कुतलपुर की ओर जाने वाले रास्ते से दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Bahrawanda Kalan Sawai Madhopur Police News Update 30 April 2024

 

 

यह था मामला:-

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनांक 28 अप्रैल को एक रिपोर्ट रमेश पुत्र धूडीलाल महाजन निवासी बहरावण्डा कलां सवाई माधोपुर हाल निवासी खण्डार थाना खण्डार ने थाने में इस आशय की पेश की कि मैं रमेश पुत्र धूडीलाल महाजन गत 27 अप्रैल की रात्री के 8 बजे के लगभग बहरावण्डा कलां अपनी दुकान से मोटर साइकिल से खण्डार जा रहा था तभी चोप का वाली पुलिया के पास पीछे से दो मोटर साइकिल आ रही थी, जिसमें एक मोटर साइकिल पर दो तथा एक पर तीन आदमी सवार थे। इस तरह पांच अज्ञात व्यक्ति थे, जिन्होंने पीछे से मोटर साइकिल से प्रार्थी की मोटर साइकिल पर टक्कर मारी तथा नीचे गिरा दिया। इसके बाद प्रार्थी की जेब में रखे
70 हजार रूपये अज्ञात व्यक्ति निकाल कर ले गये। तथा प्रार्थी के दो मोबाइल को अप्रार्थीगण चुराकर ले गये। अज्ञात व्यक्तियों के पास देशी क*ट्टा था, जिसकी नोक पर प्रार्थी के साथ लू*टपाट व छीना झपटी की थी। अज्ञात व्यक्ति लू*टपाट करके प्रार्थी को वहां पर छोड़कर भाग गये।

 

इस तरह आरोपियों को किया गिरफ्तार:-

इस संबंध में प्राप्त रिपोर्ट पर बहरावण्डा कलां थाने पर मामला आईपीसी में दर्ज किया गया। इसके बाद अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, कस्बा बी० कलां में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिर खास मामूर
किये गये। गोपनीय रूप से घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों एवं मुखबिर की सूचना पर आज मंगलवार को आरोपियों को कुतलपुर की ओर जाने वाले रास्ते से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी अमर सिंह, सहायक उप निरीक्षक साइबर सेल से अजीत मोगा, अवधेश सिंह हेड कांस्टेबल, महेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल साइबर सैल, महावीर कांस्टेबल, अमीलाल कांस्टेबल, चन्द्रमोहन कांस्टेबल, अजय कुमार कांस्टेबल, लखपत कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !