Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया अपना 116वां स्थापना दिवस

बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा गुरूवार को बैंक का 116वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 6ः30 से प्रभात रैली का आयोजन किया गया जिसमें आमजन को सामाजिक एवं वित्तीय जागरूकता के संदेश दिए गए। क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के सहयोग से बैंक की फलौदी शाखा में रक्तदान का महा शिविर आयोजित किया गया जिसमें जनसेवार्थ 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का उद्घाटन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख रामावतार पालीवाल ने किया। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

Bank of Baroda celebrated its 116th foundation day in sawai madhopur

 

सेवानिवृत स्टाफ सदस्यों द्वारा मातृसंस्थान को दी गई सेवाओं के लिए आभार प्रकट करने के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख रामावतार पालीवार ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने सदैव बैंकिंग के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को ध्यान में रखा है। हम समय-समय पर जन हितार्थ गतिविधियों का आयोजन करते है जिससे आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास की सृदृढ़ पहल की जा सकें। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रमुख मोअज्ज़म मसूद, क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक राकेश कुमार मीमरोठ एवं विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !