Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दुकानदार से फिल्मी स्टाइल में लूट करने वाले 3 आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

गिरोह हाइवे की दुकानों के दुकानदारों के साथ रात्री के समय लूट की घटनाओ को देते है अंजाम 

 

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने दुकान के सामने रात्रि में सो रहे दुकान मालिक से फिल्मी स्टाइल मे लूट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लोकेश प्रजापत पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, मोनू मेघवाल पुत्र राजेन्द्र मेघवाल, अर्जुन पुत्र जीतमल केवट को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से लूट के तीन मोबाइल भी बरामद किए है। पुलिस के अनुसार गत 2 जुलाई को रात्री के समय कन्ट्रोल रुम सवाई माधोपुर पर सूचना प्राप्त हूई की नितिन मीणा पुत्र चिरंजी मीणा निवासी पीपलवाड़ा पंचर की दुकान पर सो रहा था। उसके पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और सोते हुए की जेब से 3 हजार रूपये तथा मोबाइल छीनकर ले गए।

 

एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हए लोकेश प्रजापत पुत्र लक्ष्मण प्रसाद  निवासी म. 04 बालिता रोड़ थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर, मोनू मेघवाल पुत्र राजेन्द्र मेघवाल निवासी लेसरदा खटकर रोड़ थाना केशोरायपाटन हाल निवासी प्रज्ञा स्कूल के पास बालिता रोड़ थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर, अर्जुन पुत्र जीतमल केवट निवासी कीरत थाना केशोरायपाटन हाल निवासी प्रज्ञा स्कूल के पास बालिता रोड़ थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

 

Baparda arrested 3 accused who robbed shopkeeper in film style

 

आरोपियों द्वारा लूटे गये 3 हजार रुपये व मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया जाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा रात्री के समय ग्राम झापदा थाना देई, कापरेन जिला बून्दी व अन्य जगह भी लूट करना बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से अन्य जगह की गयी वारदाटन के मोबाइलों को भी बरामद किया है।

 

यह गिरोह हाइवे की दुकानों के दुकानदारों के साथ रात्री के समय लूट की घटनाओ को अंजाम देते है आरोपियों से मामले मे गहन अनुसंधान व पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर, भवर सिंह कर्दम थानाधिकारी रवांजना डूंगर, भरत सिंह सहायक उपनिरीक्षक, आबिद हैड कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल, मुकेश कांस्टेबल, मनोज कांस्टेबल, सुर्यप्रकाश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !