Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिवार कल्याण कार्यक्रम में बरनाला को मिला प्रथम स्थान

परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों, अधिकारियों, ग्राम पंचायतों, हेल्थ पार्टनर्स को आज शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तर से चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पीएचएस सिद्धार्थ महाजन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. गिरीश त्रिवेदी मौजूद रहे। परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना एवं व्यक्तिगत पुरसकार योजना 2020-21 के अंतर्गत एमपीवी श्रेणी में जिले की बरनाला ग्राम पंचायत को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। ग्राम पंचायत को 3 लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
Barnala got first place in family welfare program
एडीएम कपिल शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने सरपंच गीता देवी, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रवि शंकर महावर व सभी कार्मिकों को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला स्तर से एडीएम कपिल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, अर्बन कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा और जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !