Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो: प्रेक्षक

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 16 प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह, रूही खान, विजया कृष्णन एवं पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं योगेश कुमार गुप्ता तथा व्यय प्रेक्षक कुनाल अनुज की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह ने बताया कि 25 नवंबर मतदान दिवस में मात्र 17 दिवस शेष है, यह समय हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने बहुत ही सावधानी एवं गम्भीरता से अपने निर्वाचन दायित्वों का निवर्हन करने की बात कहीं। अगर किसी भी रिटर्निंग अधिकारी एवं प्रकोष्ठ प्रभारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह प्रेक्षकों से सम्पर्क कर उनका समाधान करवा सकते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के संबंध में उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सी-विजिल पर जो प्रकरण ड्रॉप हो चुके हैं वो अब भी सी-विजिल एप पर दृष्टव्य है। उन्हें स्टेट आईटीसेल के माध्यम से हटवाया जाए। सामान्य प्रेक्षक रूही खान ने कहा कि उनके द्वारा किए गए गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कई मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सेवाओं का अभाव पाया गया है। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को उनके विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर प्रकाश, पानी, फर्नीचर, संकेतकों, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सहायक मतदान केन्द्रों पर अभी भी विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए रैंप की उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी राजनैतिक दल एवं उम्मीदवार के प्रतिनिधि मतदान केन्द्र की 100 मीटर की परिधि के अन्दर न हो।

 

 

Basic facilities should be ensured at polling stations -Observer

 

उन्होंने नव मतदाताओं को प्रदान किए जाने वाले एपिक कार्ड के वितरण योजना के संबंध में भी जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान दल रूटचार्ट फोलो करते हुए ही ईवीएम सहित अन्य सामग्री मतदान केन्द्रों तक ले जाए। इसी प्रकार मतदान उपरांत ईवीएम सहित अन्य सामग्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर संग्रहण स्थल तक रूटचार्ट फोलो करते हुए पहुंचाए। सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र बामनवास विजया कृष्णन ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर छाया, पानी, बिजली, रैंप आदि की व्यवस्थाएं मतदान दिवस से पूर्व सुनिश्चित कर ले ताकि मतदान दिवस को आम मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की मतदान केन्द्रों पर पहुंच को सुगम बनाने के लिए साइनेज आवश्यक रूप से लगे हो। मतदाता की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय के संकेतक आवश्यक रूप से लगे हो। मतदान केन्द्रों पर बीएलओं के मोबाइल नंबर, भाग संख्या, मतदान केन्द्र क्रमांक, मतदाता संख्या का अंकन अनिवार्य रूप से उचित स्थान पर किया जाए।

 

 

पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण करने के दौरान पाया कि रास्ते में कई स्थानों पर अभी भी पेचवर्क की आवश्यकता है। बैठक में व्यय प्रेक्षक कुनाल अनुज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत प्रवर्तन एजेन्सी टीमों में आत्मविश्वास की कमी है उन्हें संबंधित प्रवर्तन एजेन्सियों के प्रभारी द्वारा उनके कर्तव्यों का बोध करवाने की आवश्यकता है ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों को प्रेक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए विधानसभा चुनावों को पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों द्वारा उनके प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यो से प्रेक्षकों को अवगत कराया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने कहा कि फोर्स एवं पुलिस का डिपलॉयमेन्ट मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता (क्रिटिकलिटि), भयाक्रान्त (वल्नरेबलिटि) के आधार पर किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांश शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी, रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी राधेश्याम मीना, रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !