Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

अपात्र 4299 कृषकों से होगी वसूली

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत समस्त लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करवाया जाना अनिवार्य है। भारत सरकार द्वारा ई-केवाईसी करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई निश्चित की गई थी, लेकिन सवाई माधोपुर जिले में कुल 1 लाख 59 हजार 94 लाभार्थी किसानों में से 85 हजार 333 लाभार्थी किसानों ने ही ई-केवाईसी करवाई है, जो कि मात्र 53 प्रतिशत है। ई-केवाईसी के अभाव में कृषकों का आगामी किश्तों का भुगतान रोक दिया जाएगा।

 

 

उन्होंने जिले के समस्त बकाया लाभान्वित कृषक जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें तुरन्त नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से पीएम किसान पोर्टल पर अपने आधार नम्बर द्वारा ई-केवाईसी 20 अगस्त तक आवष्यक रूप से करवाने को कहा है। जिले में कुल 4 हजार 299 अपात्र कृषकों ने अब तक कुल 1 करोड़ 59 लाख 32 हजार रूपये गलत तरीके से योजनान्तर्गत किश्तों के माध्यम से ले लिए है, जिन्हें भारत सरकार को वापिस लौटाये जाने है।

 

Benefit of PM Kisan Samman Nidhi Yojana will not be available without KYC

 

उन्होंने ऐसे अपात्र कृषकों को सूचित किया है कि उनके द्वारा ली गई किश्तों की राशि भारत सरकार के खातों में जमा करावे तथा जमा की गई राशि की रसीद को संबंधित तहसील में जाकर पीएम-किसान पोर्टल पर आवश्यक रूप से अपलोड करवाए। यदि कोई सरकारी कार्यरत, सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी/मल्टी टास्किंग स्टाफ को छोड़कर) सेवानिवृति की स्थिति में पेंशन राशि 10 हजार रूपये या इससे कम राशि वाले को छोड़कर द्वारा उक्त लाभ लिया गया है, तो अविलम्ब प्राप्त की गई राशि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा कर्मचारी के विभागाध्यक्ष को लिख दिया जाएगा।

 

अनुचित रूप से राशि लेने वाले लोगों को पीएम किसान एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपेनसेस, खाता संख्या 38276381794 बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा चौड़ा रास्ता जयपुर, आईएफएससी कोड एस.बी.आई.एन0031032 पर ली गई राशि जमा करवाना होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !