Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे – प्रभारी मंत्री

जिले के प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोरोना की स्थिति तथा फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विभाग की प्रत्येक योजना, इसमें प्राप्त बजट, खर्च राशि, लाभांवितों की संख्या, अतिरिक्त बजट की आवश्यकता, योजना क्रियान्वयन में बाधा, नवाचार, रबी के लिये खाद और बिजली मांग व आपूर्ति के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा कर बताया कि बजट की कोई कमी नहीं है, बस प्रत्येक पात्र को योजना का समय पर लाभ मिले।

 

 

 

जिले में जो प्रोजेक्ट, निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हैं, उनकी सूची पर समीक्षा की तथा जिन स्वीकृत कार्यों के लिये बजट जारी हो चुका है, उन्हें शीघ्र शुरू करवाकर समय पर पूरे करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवाएं विशेषकर स्कूलों का निरीक्षण कर वहॉं गाइडलाइन अनुपालना पर नजर रखें। उन्होंने 18 साल से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों डोज जल्द से जल्द लगवाने के निर्देश दिए। इस पर कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले में इस आयु वर्ग के 80 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है तथा इनमें से 66 प्रतिशत ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।

 

 

 

 

जिले की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 775 सिलेंडर प्रतिदिन की है। कोरोना से मृत्यु के 103 मामलों में नियमानुसार राहत और पुनर्वास पैकेज दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने स्थानीय विधायक निधि से कोविड-19 नियंत्रण के लिये दी गई राशि का जल्द ऑडिट कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का पर्याप्त विस्तार हुआ है, किसी भी मरीज को पर्याप्त सोच-विचार के बाद ही जयपुर या अन्य स्थान के लिये रैफर करें क्योंकि रास्ते में लगने वाला समय कई बार बेहद महत्वपूर्ण कारक बन जाता है।

 

 

 

उन्होंने सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी जिला अस्पताल से गत 6 माह में किये गये रैफर केसों की संख्या के बारे में जानकारी भी ली। प्रभारी मंत्री ने सिलिकोसिस पीड़ितों का सर्वे कर लाभ दिलाने के लिये विधानसभावार कैम्प लगाने, आवेदन पत्र भरवाने तथा जिला चिकित्सालय में जांच के बाद सहायता राशि एवं उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जिले में 5446 मरीजों को 4 करोड 37 लाख 0 हजार रूपये से अधिक का क्लेम दिया गया है। उन्होंने गांव गांव में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए लोगों को जागरूक कर इससे जुडने के प्रयासों की जानकारी दी।

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने महात्मा गांधी नरेगा की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर भूमिहीन और लघु-सीमांत किसान के लिये मनरेगा बहुत बड़ा सहारा है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें रोजगार दें ताकि उनका अच्छे तरीके से जीवन यापन हो, साथ ही जिले का आधारभूत ढॉचा और सामुदायिक परिसम्पत्तियॉं ज्यादा विकसित हो। श्रमिक को समय पर भुगतान मिले तथा मेट को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर नवीनतम सर्कुलर, निर्देश की जानकारी देते रहें।

 

Benefits of government schemes reach the last person Bhajan Lal Jatav

 

प्रभारी मंत्री ने प्रशासन गांवों के संग अभियान में पट्टे और पेंशन स्वीकृतियों की पर्याप्त संख्या पर प्रसन्नता जताई। प्रशासन शहरों के संग अभियान में सवाई माधोपुर में 200 और गंगापुर सिटी में 376 पट्टे ही जारी हो पाये। इसकी समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद आयुक्त पर नाराजगी व्यक्त करते नगर मित्र के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पट्टे देने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले की सड़कों, सरकारी विद्यालयों के भवन की स्थिति, निर्माणाणीन सडकों के बजट, डेडलाइन और क्वालिटी की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि गारंटी अवधि वाली जिन सड़कों की मरम्मत की आवश्यकता है, तत्काल उसी ठेकेदार से मरम्मत करवाएं, गुणवत्ता की निगरानी रखें तथा कार्य में लापरवाही करने वाले ठकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रभारी मंत्री ने पेंडिंग विद्युत कनेक्शन जल्द करने, रबी के लिये पूरी बिजली देने, खराब ट्रान्सफार्मर हर हालत में 72 घंटे के भीतर बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता से जिले में 16 एवं 25 एचपी के ट्रान्सफार्मरों की उपलब्धता तथा अतिरिक्त आवश्यकता के बारे में जानकारी ली।

 

 

 

 

उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना के तहत कृषि बिल में प्रतिमाह एक हजार रूपये का अनुदान देना सुनिश्चित करावे। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जल जीवन मिशन में 504 करोड़ रूपये के 382 गांवों के 314 प्लान स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

सरकार से अपेक्षाएं बताएं अधिकारी:- प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिले में अधिकतर विभागों का काम अच्छा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं इसके लिए राज्य सरकार से जो अपेक्षाएं हैं उनके बारे में अवगत कराए जिससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराकर समाधान कराया जा सके।

 

 

प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान को बताया सुनहरा अवसरः- उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के कार्य त्वरित गति से एक छत के नीचे हो सके इस उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया गया है। विभागीय अधिकारी इसको एक बेहतरीन अवसर के रूप में लेकर आमजन के कार्य मौके पर करके सरकारी योजनाओं का लाभ हाथों-हाथ देवे। इससे न केवल विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति होगी बल्कि प्रतिदिन आने वाली छोटी-छोटी शिकायतें भी दूर हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि शहरों के संग अभियान में पट्टे देने की गति को बढ़ाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !