Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे :- परसादी लाल मीणा

जिला प्रभारी मंत्री ने मित्रपुरा में 22, चक बिलोली में 25 व लोरवाडा में 55 पट्टे वितरित किए

प्रशासन गांवों और शहरों के संग कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शुक्रवार को गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर नगर परिषदों के वार्ड नंबर 3 एवं 4 के लिए संबंधित नगर परिषद के परिसर में, सवाई माधोपुर के लोरवाड़ा, बौंली के मित्रपुरा, मलारना डूंगर के चक बिलोली, गंगापुर सिटी के उदेई कलां और बामनवास के अमावरा तथा खंडार के बिचपुरी गुजरान में शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें हजारों ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने मित्रपुरा, चक बिलोली और लोरवाडा कैम्पों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी, पट्टे, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पालनहार एवं पेंशन आदि की स्वीकृति के दस्तावेज वितरित किये।

 

 

 

मित्रपुरा में 22, चक बिलोली 25 तथा लोरवाड़ा में 55 पट्टे वितरित किये। जिले के प्रभारी एवं उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा ने शिविरों में लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव और गरीब की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान करने के लिए अभिनव प्रयास किया है। प्रशासन गांवों के संग अभियान में 22 विभाग ग्रामीणों को सेवाएं दे रहे हैं। सवाई माधोपुर जिले में अभियान के तहत हजारों लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि कैम्पों में हमारी सरकार का एक ही मिशन है, सुशासन और पारदर्शिता। कोई भी व्यक्ति अपना वाजिब काम करवाने के लिये जयपुर या सवाईमाधोपुर क्यों जाये, जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद आपके पास आये, यह मुख्यमंत्री जी की सोच है और यह अभियान इसी सोच को धरातल पर साकार कर रहा है। प्रभारी मंत्री के साथ जिला प्रभारी सचिव गजानंद शर्मा, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने भी कैंपों का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने सभी कैम्पों में 22 विभागों के काउंटर पर जाकर फीडबैक लिया कि किस प्रकार की समस्यायें ज्यादा आई हैं, इनमें से कितनो का समाधान किया, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के कितने आवेदन आये, इनमें से ई-मित्र द्वारा कितनों को ऑनलाइन किया गया। उन्होंने कैम्प स्थल पर ई-मित्र जाकर इन सूचनाओं का मिलान किया और त्वरित कार्रवाई के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की प्रशंषा की।

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर ने सभी कैम्पों में कम से कम 4 ई-मित्र संचालित करने के निर्देश दिये हैं ताकि आमजन का काम जल्द से जल्द हो। प्रभारी मंत्री सबसे पहले मित्रपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने 22 पट्टे, 8 मनरेगा जॉब कार्ड और 1 दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किये। पट्टा पाने वाले लोगों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि वे बहुत दिनों से परेशान थे। मुख्यमंत्री जी ने ये अभियान चलाकर हमारे परिवारों को बड़ा उपहार दिया है। खाद की उपलब्धता की समस्या पर प्रभारी मंत्री और जिला कलेक्टर ने किसानों को समझाया कि हर कदम पर सरकार और प्रशासन किसानों के साथ है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि रबी में डीएपी के बजाय सिंगल सुपर फास्फेट और एनपीके के उपयोग से ज्यादा फसल मिल रही है, 25 प्रतिशत खर्चा बच रहा है। इसके उपयोग के लिए उन्हे समझाया।

 

 

 

साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मित्रपुरा में आबादी भूमि के पट्टे जारी करवाने की मांग पर बीडीओ को व्यक्तिगत रूचि लेकर समाधान निकालने के निर्देश दिये। वहीं गाडियां लुहारों के परिवारों के पट्टों के संबंध में तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। दुकानों के पट्टे की डीएलसी रेट सम्बंधी शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिये। मित्रपुरा में विधायक बामनवास इंदिरा मीना ने भी शिविर में शिरकत की तथा लोगों की समस्याएं सुनी।

 

Benefits of schemes reach the last person - Parsadi Lal Meena

 

चक बिलोली में प्रभारी मंत्री ने 25 पट्टे, 25 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 22 मनरेगा जॉब कार्ड और 14 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किये। शिविर में आपसी सहमति से भूमि बंटवारे के 10, नामांतकरण के 35, नाम शुद्धि के 2, रास्ते के 3, आबादी विस्तार के 2, मीटर और ट्रांसफॉर्मर बदलने के 1-1 आवेदन ग्रामीणों ने दिये। इन सभी प्रकरणों का 100 प्रतिशत सफल निस्तारण करवाने के बाद ही प्रभारी मंत्री शिविर स्थल से रवाना हुये यानि इन सभी मामलों में ग्रामीणों की सभी मांगों को मौके पर पूरा करवाया। पीलवा नदी में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिये। अनिता ने बच्चों के पालन पोषण के लिये पालनहार का आवेदन दिया था।

 

 

 

प्रभारी मंत्री ने इसकी मौके पर ही स्वीकृति दिलाई। शिविर में प्रधान मलारना डूंगर देवपाल मीना भी मौजूद रहे। लोरवाड़ा कैम्प में 55 पट्टे, 25 म्यूटेशन, 28 नाम शुद्धि, 8 नकल के दस्तावेज सौंपे गये, रास्ते सम्बंधी 6 प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। ग्रामीणों ने पीएचसी भवन निर्माण में आ रही तकनीकि समस्या के समाधान की मांग की तो जिला कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया कि वे स्वयं इसका जल्द से जल्द समाधान निकालेंगे। इसके लिये जल्द ही पुनः टेंडर किया जायेगा। रास्ते में अतिक्रमण की समस्या पर प्रभारी मंत्री ने मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिय। कलेक्टर ने खेडली खालसा-लोरवाडा सड़क सम्बंधी समस्या के समाधान के भी निर्देश दिये।

 

 

 

जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से समझाया। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के फायदे समझा कर प्रत्येक परिवार का इसमें पंजीयन करवाने की अपील की। इस मौके पर पालनहार योजना के स्वीकृति आदेश, पैंशन स्वीकृति सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ दिया गया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर 22 विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !