Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ भजनलाल सरकार की कार्रवाई शुरू

राजस्थान में अवैध खनन माफिया पर गत सोमवार को कार्रवाई शुरू हो गई। जिलों में कलक्टरों की देखरेख में हुई कार्रवाई में पहले दिन 100 से अधिक वाहन और 300 टन से ज्यादा बजरी व अन्य खनिजों के स्टॉक जब्त किए गए। अवैध खनन में लगी कई बड़ी मशीनरी जेसीबी, ट्रक, ट्रोल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई 31 जनवरी तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चार दिन पहले ही अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रदेश में अवैध खनन के लिए चर्चित स्थलों पर कलक्टरों की अध्यक्षता में बनी टास्क फोर्स ने कार्रवाई शुरू की। इसकी राज्य स्तर पर खान सचिव आनन्दी ने मॉनिटरिंग की। कार्रवाई खान, राजस्व, परिवहन, पुलिस और वन विभाग के संयुक्त दलों ने की। जयपुर टीम ने जयपुर और दूदू के सांगानेर, फागी, रायसर, बासड़ी में कार्रवाई की।

 

यहां 6 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक एक्सेलेटर मशीन जब्त कर थाने को सौंपी गई। टोंक के उनियारा मोड़ पर 160 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया गया। एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त की गईं। झुंझुनूं में 4 डंपर, एक ट्रॉली व एक जेसीबी जब्त की गई। दौसा में 6 वाहन जब्त किए। इसमें 2 ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी और 4 मेसेनरी स्टोन का परिवहन करते हुए वाहन जब्त किए गए। परबतसर में एक जेसीबी और एक ट्रक जब्त किया गया। गोटन में एक डंपर व थांवला में एक जेसीबी और 5 ट्रैक्टर जब्त किए। नीम का थाना में अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त की गई। उदयपुर में एक डंपर, 3 ट्रैक्टर ट्राॅली और एक डंपर सहित 10 वाहन जब्त किए गए।

 

Bhajanlal government's action against illegal mining mafia started in rajasthan

 

भीलवाड़ा में एक जेसीबी और 9 अन्य वाहन जब्त किए गए। माण्डलगढ़ के खटवाड़ा में गार्नेट का 7 टन तैयार माल व 10 टन मिक्स और 2 सेप्रेटर जब्त किए गए। राजसमंद में 4 वाहन और खमनोर में अवैध भण्डारित खनिज जब्त की गई। हनुमानगढ़ में 3 डंपर व ट्रेलर जब्त किए गए। डूंगरपुर में 3 वाहन जब्त कर सागवाड़ा पुलिस स्टेशन को सुपुर्द किए हैं।

 

सिरोही में रेवदर तहसील में 5 वाहन जब्त किए गए। बाड़मेर के गुडामालानी में 8 डंपर जब्त किए। सोजत में 3 वाहन जब्त किए। बूंदी के पाटन में 100 टन अवैध बजरी जब्त की गई। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने से अभी बड़े अवैध खनन माफिया ने काम रोक दिया है। नदियों में बड़े स्तर पर होने वाला अवैध खनन भी रोक दिया है। यही वजह रही कि पहले दिन कार्रवाई अवैध खनन के स्टॉक पर ज्यादा हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !