Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 एक ही फ्लैट अलग-अलग लोगों को बेचे, पुलिस ने दबोचा

कोटा: कोटा शहर की भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने धो*खाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ललित किशोर चतुर्वेदी निवासी जवाहर नगर को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेसर्स आकृति लैंडलॉन कंपनी का डायरेक्टर है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर लोगों से लाखों की ठ*गी की थी। आरोपी 1 साल से फ*रार चल रहा था। पुलिस की तरफ से मोस्ट वांटेड आरोपी की गिर*फ्तारी पर 5 हजार रुपए का का इनाम भी घोषित था।

 

 

Bhimganjmandi kota police news 21 nov 24

 

 

भीमगंजमंडी थाना सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया कि आरोपी ने खेड़ली फाटक इलाके में एक मल्टी बनाकर लोगों को फ्लैट बेचे थे। आरोपियों ने बैंक का 3 करोड़ लोन भी नहीं चुकाया था। इस कारण बैंक से एनओसी भी नहीं मिल सकी। जिस कारण फ्लैट खरीदने वाले लोग परेशान हो रहे थे। एनओसी नहीं होने के कारण वो अपने फ्लैट बेच नहीं पा रहे थे। लोगों ने धो*खाधड़ी की शिकायत थाने में दी थी। कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ धो*खाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

मामला दर्ज होने के बाद कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिर*फ्तार किया गया था। लेकिन आरोपी ललित किशोर फ*रार चल रहा था। बेंगलुरू और दिल्ली में ठिकाने बदल-बदल कर ऐशो आराम से रह रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और आरोपी को कोटा के खेड़ली फाटक स्थित मल्टी से गिर*फ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भीमगंजमंडी थाने में धो*खाधड़ी के 5 मामले दर्ज है। आरोपी ने एनओसी नहीं होने के बाद भी ष*ड्यंत्र करके फ्लैट की रजिस्ट्री करवाकर लोगों से धो*खाधड़ी की। एक फ्लैट को अलग-अलग लोगों को बेचा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !