Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

खान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ 37 लाख के जुर्माने के साथ 3 एफआईआर दर्ज

जयपुर: खान विभाग द्वारा अवैध ख*नन गतिविधियों के खिलाफ नागौर में एक साथ अलग-अलग स्थानों पर अब तक की सबसे बड़ी और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अ*वैध खननकर्ताओं पर 70 करोड़ 37 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही संबंधित थानों में 3 एफआईआर दर्ज कराई है। विभाग को गोपनीय तरीके से प्राप्त सूचना के आधार पर निदेशक खान दीपक तंवर ने मुख्यालय उदयपुर से गोपनीय तरीके से अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर एक साथ कार्रवाई के लिए भेजी।

 

Big action by the mining department in jaipur

 

 

 

खासबात यह कि टीम के सदस्यों को भी कार्रवाई स्थल की पूर्व में जानकारी नहीं दी गई और इसका परिणाम यह रहा कि अ*वैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई। विभाग द्वारा बनाई गई विशेष टीम द्वारा पूर्ण गोपनीयता बरतते हुए नागौर जिले में अवै*ध खनन के विरूद्व आकस्मिक कार्यवाई करते हुए श्री राम केमिकल्स के लाईमस्टोन के खनन पट्टा संख्या 67/2001 की जांच करने पर लीज क्षेत्र के अन्दर क्रैशर मिला जिसके द्वारा रवन्नाओं के दुरूपयोग कर लगभग 3,32,177 टन खनिज का निर्गमन पाया जाने पर 48 करोड 16 लाख की शास्ती आरोपित की गई।

 

 

 

 

इसी प्रकार भावण्डा के समीप एक अ*वैध खनन पिट में लगभग 19 हजार 900 टन खनिज चूना पत्थर का अ*वैध खनन कर निर्गमित किया हुआ पाया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह अ*वैध खनन श्री राम किशोर दातोड द्वारा करवाया जा रहा है एवं यह अ*वैध पिट उनके मकान के सम्मुख ही लगभग 5 से 15 मीटर की दूरी पर पाया गया। विशेष जांच दल द्वारा अ*वैध खनन का पंचनामा बनाया और 14.48 करोड की शास्ती लगाई गई। अ*वैध खननकर्त्ता रामकिशोर दोतड एवं खातेदार रामजीवन के विरूद्व भावण्डा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 30/2025 दर्ज करवाई गई।

 

 

 

 

 

खान विभाग के एक अन्य दल द्वारा गंगवाना क्षेत्र में एक चूने के भट्टा श्री शिवम लाईम प्रोडक्ट प्रो. श्री सुमेर सिंह उदावत के भट्टा क्षेत्र में लगभग 550 टन खनिज लाईमस्टोन मिलने पर रेकार्ड मांगने पर खनिज स्वयं के खनन पट्टा संख्या 31/2002 एवं एक अन्य खनन पट्टा 30/2002 से खनिज प्राप्त किया जाना बताया गया, जिस पर जांच दल द्वारा उक्त दोनों खनन पट्टों का निरीक्षण करने पर खनन पट्टा संख्या 31/2002 में लगभग 16,632 टन खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर अ*वैध खनन किया जाना प्रमाणित होने पर अ*वैध खनन की शास्ती राशि रू. 2.41 करोड आरोपित की गई एवं अन्य खनन पट्टा संख्या 30/2002 में भी अ*वैध खनन लगभग 24,884 टन अ*वैध खनन लीज क्षेत्र के बाहर पाया जाने पर शास्ती राशि रू. 3 करोड़ 61 लाख रु. आरोपित की गई।

 

 

 

 

 

जांच दल द्वारा संबंधित थाने में अ*वैध खननकर्त्ता श्री सुमेर सिंह एवं श्री ललित ब्यास के विरूद्व नामजद दो एफआईआर संबधित पुलिस थाने में दर्ज करवाई जा रही है। एक अन्य कार्रवाई में जांच दल द्वारा टाडावास में मैसर्स धीरज केमिकल स्टोन में अ*वैध खनिज चुनाई पत्थर लगभग 3,120 टन पाया जाने पर 11 लाख 12 हजार रु. की शास्ती आरोपित की गई एवं इनके द्वारा खनिज तरूणू स्थित खनन पट्टा संख्या 15/2004 से लाना दर्शाने पर खनन पट्टे के निरीक्षण में 42613 टन रवन्नाओं का दुरूपयोग पाया जाने पर 1करोड 49 लाख की शास्ती आरोपित की गई एवं इसके समीप स्थित अन्य खनन पअ्टा 16/2004 में लगभग 1092 टन रवन्नाओं का दुरूपयोग पाया जाने पर रू. 4 लाख 02 लाख की शास्ती आरोपित की गई। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !