Thursday , 23 April 2026
Breaking News

परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित को नहीं मिली तवज्जो

प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आज शनिवार से शुरू हुई परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अनेक राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता विशाल मंच पर आसीन रहे। वहीं जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के लिए कुर्सी तो लगाई ही नहीं उनका किसी नेता ने अपने संबोधन में नाम तक नहीं लिया जो सवाई माधोपुर में जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भाजपा ने राजस्थान में सरकार परिवर्तन संकल्प के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने रथ यात्रा से पूर्व विशाल जनसभा को संबोधित किया।

 

BJP District President Sushil Dixit did not get attention in Parivartan Sankalp Yatra program

 

सभा स्थल मंच पर नेताओं के लिए कुर्शियां सोफे लगाए गए पर इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम के साथ दिनरात एक करने वाले जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित को कुर्सी उपलब्ध नहीं कराई गई। इतना ही नहीं सभा को संबोधित करने वाले किसी नेता ने भी उनका नाम लेना मुनासिब नहीं समझा, जो अपने आप में एक चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना था कि इस कार्यक्रम की शुरुआत सवाई माधोपुर जिले से हुई है, तो इस कार्यक्रम की वैधानिक रूप से जिला अध्यक्ष को ही अध्यक्षता करनी चाहिए थी। बरहाल दीक्षित को तवज्जो नहीं देने के कारण कुछ भी रहे हो पर उनकी पूरी टीम को इस आयोजन में उपेक्षा का शिकार तो होना ही पड़ा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !