Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर भाजपा ने जताया प्रशासन का आभार

कई महिनों से क्षत-विक्षत हालत में पड़ा सवाई माधोपुर शहर के मुख्य बाजार के रोड़ के लिये बाजार के व्यापारियों तथा शहरवासियों के लिये परेशानी का सबब बन जाने के चलते विगत 22 सितम्बर को भाजपा सवाई माधोपुर शहर मण्डल द्वारा व्यापारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरत लाल मथुरिया व मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं जुलुस निकालकर जिला कलेक्टर को सात दिवस में रोड़ निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाने की स्थिति में भाजपा द्वारा जन-आंदोलन करने की चेतावनी के साथ ज्ञापन सौंपा गया था। जिसपर जिला कलेक्टर ने 30 सितम्बर तक कार्य प्रारम्भ कराने को आश्वस्त भी किया था।

BJP Sawai madhopur expressed gratitude to the administration for the road construction work started

भाजपा मीडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि भाजपा नगर परिषद बोर्ड द्वारा ही स्वीकृत इस कार्य पर लगायी जा रही जबरन अड़चनें भाजपा के दवाब से समाप्त कर 1 अक्टूबर को निर्माण कार्य शुरु करवाने पर नगर परिषद व जिला प्रशाशन को भाजपा के जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, पूर्व उपसभापति कपिल जैन, पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता मनजीत सिंह, शहर मण्डल महामंत्री-रोहित गुप्ता, मनिष जैन, रामकिशोर सैनी, मण्डल उपाध्यक्ष-चन्दन सिंह नरुला, बलविंदर कौर, सत्येन्द्र शर्मा, शीतल नामा, पूर्व पार्षद-गिरधारी रैगर, साधना सिंह, भाजयुमो शहर मण्डल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भगवान सैन, मदन मोहन गुप्ता, बाबू लाल पेंटर, पप्पू पटोना सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !