Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

बौंली:- भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की जिला कार्यसमिति बैठक खेड़ापति बालाजी श्याम वाटिका गार्डन बौंली में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, विशिष्ट अथिति के रूप में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया एवं दौसा सांसद जसकौर मीना उपस्थित रही। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार को पेपर लीक मामले पर घेरते हुए युवा विरोधी कमजोर सरकार बताया।

 

 

 

BJP State President Satish Poonia attacked the Congress government in bonli sawai madhopur

 

 

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 फरवरी को नांगल प्यारीवास दौसा में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक विधानसभा में तीन – तीन प्रमुख कार्यकर्ताओ की टोली बनाकर उन्हें रैली की जिम्मेदारी सौंपी। दौसा सांसद जसकौर मीना ने केंद्र सरकारी की जनकल्याणकारी योजना व अमृत काल बजट के बारे में बताया। संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सशक्त मंडल अभियान के तहत पार्टी के प्रत्येक सक्रिय बूथ की समिति, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सहित नवमतदाता अभियान के बारे में कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और 15 फरवरी से 28 फरवरी तक पार्टी के चलने वाले नवमतदाता अभियान में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नए वोटर जोड़ने का निवेदन किया। कार्यसमिति के समापन पर जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सभी अथिति एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन ने किया। भाजपा कार्यसमिति बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा, प्रेमप्रकाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, बजरंगलाल जाट, सुरेश जैन, वीरेंद्र सिंह भाया, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल, बामनवास प्रधान शशिकला मीणा, गंगापुर सिटी प्रधान मंजू गुर्जर, गंगापुर सिटी सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, हरिप्रसाद बोहरा, संगीता बोहरा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, सूरजमल बैरवा, राजेंद्र मीणा, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा, राजेश गोयल, भवानी मीना, शंकर सैनी, हरिओम गर्ग, मुरारीलाल वैष्णव, रामसिंह खटाना, जिला महामंत्री मनोज बंसल, हरिकेश मीणा, जिला मंत्री बलवीर सिंह, जंबू जैन, हरिप्रसाद गुप्ता, विशंभर गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी शिवांगी सिकरवार, जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरफूल मरमट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौधरी, हनुमत दीक्षित, उदय गुर्जर, दर्शन गुर्जर, जमनालाल वैष्णव, मिथलेश व्यास, दीपक सिंघल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामवतार मीणा, लोकेश शर्मा, एसपी बरियारा, पुखराज गुर्जर, डॉ. ममता मीणा, केदार मीना, भामाशाह सीताराम पोसवाल, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, संतोष मथुरिया, सावित्री शर्मा, अमित चौधरी, अनमोल तोमर, देवेन्द्र सिंह राठौड़, पंकज जैन सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

free homeopathic and physiotherapy medical camp at Radhaswamy Physiotherapy Center Sawai Madhopur

 

 

 

“राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर पर विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक एवं फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर कल”

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर सवाई माधोपुर पर अब फिजियोथेरेपी के साथ-साथ होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी द्वारा लकवा, चेहरे का लकवा, घुटने व कंधों का दर्द, गर्दन का दर्द, कमर दर्द (सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस), झनझनाहट, हाथों में सूनापन व अकड़न होना, नसों व मांसपेशियों का दर्द, रीड़ की हड्डी का टेढ़ापन, स्लिप डिस्क, डिस्क हार्निएशन एवं डिस्क बलजिंग का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. गणपत लाल वर्मा +91 7891650872 / +91 7014106646

 

 

 

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किडनी में गांठ (PCKD), पथरी (Kidney stone and Gall bladder Stone), पाइल्स, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, गेहूं से एलर्जी (Wheat Allergy), एलर्जी (धूल मिट्टी, मौसम परिवर्तन), डायबिटीज, थायराइड प्रोस्टेट(BPH), माइग्रेन, पुरुषों से संबंधित रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं अन्य सभी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया +91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !