Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट के 45वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय के ग्राम भेडोला में आज बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री व टोंक विधायक सचिन पायलट के 45वें जन्मदिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य संतोष मीना ने फीता काट कर किया। शिविर का आयोजन नवयुवक मंडल और नो मोर पेन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में सभी जाति, धर्म व समुदाय के युवाओ ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में सहयोगी संस्था रक्तदान जागृति, जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति, जय भीम रक्तदान संस्थान ने सहयोग किया।

 

Blood donation camp organized on the 45th birthday of former Deputy Chief Minister and Tonk MLA Sachin Pilot

 

आयोजन समिति के सदस्य राजेश गुर्जर एवं धारासिंह मीना ने बताया कि शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है जिसमें 39 लोगों ने अपने जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र, दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एकत्रित रक्त को सवाई माधोपुर सरकारी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्य गजेन्द्र सिंह नरुका, देवपाल, दिनेश, अखराज झोपड़ा, डिग्री राज, पिंटू सिंह गंभीरा, शाहरुख खान, राजेश गुडला चन्दन एवं जितेंद्र बैरवा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !