Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विप्र फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

विप्र फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

 

विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस पर आज रविवार को एपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल एवं शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा के विशेष सहयोग से विप्र फाउंडेशन के देशव्यापी आयोजन के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 121 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर की शुरुआत शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा एवं विप्र कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद रक्तदाताओं ने मेडिकल टीम के सहयोग से रक्तदान करना शुरू किया। जिसमें सर्वप्रथम डॉ. मनीष शर्मा ने रक्तदान किया। शिविर में सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने भी अपनी विशेष रुचि दिखाई।

 

 

शिविर में रक्तदान करने वाले 121 रक्तदाताओं को एक हेलमेट, पानी की बोटल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रोत्साहन के रूप में दिया गया। गौरतलब है कि विप्र फाउंडेशन सदैव सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाला संगठन रहा है और सवाई माधोपुर जिले में जब से ये संगठन कार्य कर रहा है तब से इसके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कही न कही समाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते हुए आ रहे है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 11 से अधिक लोगों ने जोड़े से भी रक्तदान कर एक मिसाल पेश की, जिसमे एक चिकित्सक जोड़े ने भी रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के समापन पर सहयोगी संस्था के कार्यकर्ताओं का विप्र फाउंडेशन द्वारा दुप्पटा पहनाकर धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

 

Blood donation camp organized on the foundation day of Vipra Foundation in sawai madhopur

 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, शिवकुमार पारीक, नगर अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, नगर महामंत्री खेमराज गौतम, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, जिला महामंत्री मुरली गौतम, जिला उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, चेतन शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय गौतम, जिला सचिव दुर्गेश पांडे, सुनील शर्मा, नगर अध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, युवा प्रकोष्ठ नगर महामंत्री हेमन्त शर्मा, जिला मंत्री मोहित गौतम, बिछुदौना सरपंच आरती भारद्वाज, सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा, जिला महामंत्री हनुमान शर्मा, लोकेन्द्र आचार्य, हरिनारायण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सनाढ्य गौड़ फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा, टीकाराम शर्मा, श्री जिला गौतमाश्रम ट्रस्टी अनुपम गौतम, अंजनी गौतम, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री सविता पांडे, सीमा गौतम, प्रभा शर्मा, धनिष्ठा उपाध्याय, अर्चना शर्मा, सावित्री शर्मा, कृष्णा शर्मा, शीतल शर्मा, कनकलता गौतम, हेमलता शर्मा, संतोष जैन, ऋतु मीणा, डॉ. शिवानी जैमिनी, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, सुधीर शर्मा, मनमोहन गौतम, डॉ. मंयक, अखिलेश शर्मा, उमेश शर्मा, राधामोहन शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष शुभम भारद्वाज, पूर्व छात्रसंघ महासचिव राघवेंद्र गौतम और राजेन्द्र मोदी सहित कई विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !