Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जीनत परवीन के जन्मदिन के अवसर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले को रक्तदान का जिला माना जाता है। यहां पूरे वर्ष विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं रक्तदान शिविरों की बदौलत ही इस समूचे क्षेत्र के रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर बिल्कुल नि:शुल्क रक्त उपलब्ध हो जाता है। नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जीनत परवीन अन्सारी के जन्मदिन के अवसर पर महादेवी बल्ड बैंक, सवाई माधोपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

Blood donation camp organized on the occasion of Zeenat Parveen birthday in sawai madhopur

 

 

ग्रुप मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया ने बताया कि नो मोर पेन ग्रुप के कॉर्डिनेटर जीनत परवीन ने अपने जन्मदिन पर बिमारी से पीड़ित मरीजों की सहायतार्थ रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया और अपने मित्रों व संबंधियों को जानकारी दी। संस्था की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 31 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जिसमें लगभग 20 रक्तवीरों ने अपने जीवन काल में पहली बार रक्तदान किया।

 

 

 

रक्तदान करने वाले करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशंसा पत्र तथा दीवार घड़ी, शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य पिन्टू सिंह गंभीरा, शाहरुख खान, रकम पीपलवाडा, नेतराम मीना, शकील खान आदि  लोग मौजूद थे।रक्तदान शिविर में मनमोहन सैनी, सैफ डायमंड, शाकेब बॉस, शोएब , शाहरूख, कशफ, जुनैद रंगरेज, आसिफ , फाईज अहमद, रतन मीना आदि का सहयोग रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !