Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दुकानदार की निर्मम हत्या के बाद बौंली में पनपा रोष | दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

बौंली उपखंड क्षेत्र के पीपलवाड़ा में कल गुरुवार शाम को एक दुकानदार की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या के बाद आज शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया।
गुस्साए लोगों ने बौंली उपखंड मुख्यालय बस स्टैंड सर्किल पर जाम लगा कर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना प्रदर्शन किया तथा पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। प्रदर्शनकारी पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार के एक परिवार जन को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने तथा अपराधियों का गढ़ बनते जा रहे पीपलवाड़ा क्षेत्र के लिए पीपलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पुलिस चौकी खोलने की मांग पर अड़े रहे। लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा व पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण राकेश राजौरा धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने व उनकी मांगों को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Bonli shopkeeper murder case Two accused arrested one absconding

गौरतलब है कि पीपलवाड़ा कस्बे में गुरुवार शाम बाजार में दुकान करने वाले पीपलवाड़ा निवासी अनिल गुप्ता 30 वर्ष पुत्र पवन गुप्ता की दुकान बंद करते समय दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी व फरार हो गए। जैसे ही लोगों को वारदात का पता लगा घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे आरोपियों में से ग्रामीणों ने दो युवकों को धर दबोचा लेकिन एक युवक छुड़ाकर भागने में सफल हो गया। एक युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार जन व ग्रामीण घायल युवक को बौंली सीएचसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद लोगों में रोष पनप गया व शुक्रवार सुबह जब प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया गया तो लोगों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान बौंली उपखंड मुख्यालय पर व्यापार संघ के द्वारा अपनी दुकानें बंद कर रोष व्यक्त किया गया। सुबह से लेकर अपराहन 1 बजे तक मुख्यालय के बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रही व बस स्टैंड सर्किल पर स्थानीय दुकानदारों व व्यापारियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करने से वाहनों का जमावड़ा लग गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामावतार मीणा, बामनवास के पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, हथडोली के पूर्व सरपंच भैंरूलाल मीणा सहित कई वक्ताओं ने क्षेत्र में कांग्रेस के राज में पनप रही गुंडागर्दी व बढ़ रही हत्याओं के ग्राफ पर रोष जाहिर किया।प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
हेड कांस्टेबल मुस्ताक खान ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता पीपलवाड़ा निवासी पवन गुप्ता ने बड़ागांव सरवर निवासी लेखराज मीणा व गुडला चंदन निवासी परशुराम व दिलखुश मीणा के विरुद्ध उसके पुत्र की हत्या करने की रिपोर्ट सौंपी है। इसमें से पुलिस ने परशुराम मीणा को रात्रि को ही मौके से व दिलखुश मीणा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। लेखराज मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कई जगह दबिश दी लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो पाया। पुलिस उसकी तलाश में बराबर जुटी हुई है। इस मामले की बौंली थानाधिकारी करण सिंह द्वारा जांच की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !