नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रातः काल खुशी महिला सेवा समिति संस्था सवाई माधोपुर की ओर से हम्मीर पुल से नीचे गणेश होटल सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति सचिव अनिता गर्ग ने बताया कि संस्था से जुड़ी दीपिका, अनिता, वंदना गोयल, इंद्रा , कौशल्या, रेनू, राम प्रताप सिंह, प्रमोद सहित कई सदस्यों ने उपस्थित रहकर रास्ते से आते – जाते लोगो भैया बहिनों को रोली का तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया