Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला, मुख्यमंत्री गहलोत ने सख्त से सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।

 

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एम.एन दिनेश को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

 

उधर, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रतापगढ़ जिले में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र करने का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने की जिम्मेदार स्वयं कांग्रेस सरकार की है।

 

Case of roaming a woman naked, Chief Minister Gehlot gave instructions for strictest action

 

राजे ने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत और चीखें आपकी कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देती। मेरी सभी से अपील है कि इस बेटी के साथ जो निंदनीय घटना घटी है, उससे संपूर्ण राजस्थान शर्मसार हुआ है। अपराधियों ने सारी सीमाएँ लांघ दी हैं, लेकिन आप सब कृपया वायरल हो रहे वीडियो को और अधिक पोस्ट ना करें। इसी तरह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रतापगढ़ में महिला के साथ हुए अनाचार की घटना सरकार के माथे पर कलंक और बेहद शर्मनाक है। गहलोत के जंगलराज में कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब कोई निर्भया कांड आकार नहीं लेता हो।

 

राज्य में बहन बेटियों के साथ अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है। राठौड़ ने कहा कि किसी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ ऐसे जघन्य अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रतापगढ़ में ना केवल महिला के साथ अनाचार हुआ बल्कि वीडियो भी वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के तौर पर गहलोत पूरी तरह नाकाम और विफल साबित हुए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत, कोई जवाब है इस हैवानियत का आपके पास।

 

राजस्थान में महिलाओं के प्रति बढ़ते वीभत्स अपराध चीख चीख कर दरिंदगी बयान कर रहे हैं और आप किसी अबला की अस्मत बचाने की बजाय कुर्सी बनाए रखने की सियासत में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार की वीडियो देखने के बाद रूह कांप उठती है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद कि वह अपराध का वीडियो खुलेआम बना रहे है। यह दुर्व्यवहार समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की हार है। डॉ. पूनियां ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि दोषियों को इतनी सख़्त सजा दी जाये कि ऐसे अपराधों का विचार आने पर भी अपराधियों के मन में भय उत्पन्न हो जाये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !