Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केंद्र सरकार और झारखंड सरकार ने सम्मेद शिखर पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा को लिया वापस

तत्कालीन झारखंड सरकार के प्रस्ताव पर जैन समाज के शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर पर्वत को केन्द्र सरकार ने पर्यटक स्थल (पिकनिक स्पॉट) घोषित किया था। जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से देशभर में जैन समाज केंद्र सरकार और झारखंड सरकार का विरोध कर रहा था।
बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को पर्यटक स्थल के प्रस्ताव को वापस लेने की घोषणा की। जिसका भारतवर्ष के जैन समाज ने स्वागत किया और साथ ही कहा की यह केवल घोषणा हुई है, जब तक लिखित पत्र प्राप्त नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की सम्मेद शिखर जैन समाज का मान है सम्मान है, केंद्र और राज्य सरकार ने बिना चर्चा, सलाह-मशवरा किए शाश्वत तीर्थराज पर्वत को पर्यटक स्थल घोषित कर सकल जैन समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ किया था, सम्मेद शिखर जैन तीर्थ प्रत्येक समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने प्राणों से भी ज्यादा प्यारा है इसलिए केंद्र और राज्य सरकार का हर स्तर पर विरोध किया गया। यह समाज की एकजुटता और अखंडता की ही ताकत थी, जिसने केंद्र और राज्य सरकार को अपने फैसले लेने मजबूर किया।

 

Central government and Jharkhand government withdraw the announcement of making Sammed Shikhar tourist place

 

केंद्र और झारखंड सरकार ने भले ही समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रचकर जैन बंधुओ को पीड़ाएं दी हो किंतु अब जब सरकार जैन समाज की ताकत के आगे झुककर अपनी घोषणा वापस ली है तो भारतवर्ष का जैन समाज इस फैसले का स्वागत करता है और केंद्र व झारखंड सरकार का आभार प्रकट करता है। अभी आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है जब तक लिखित आदेश प्राप्त नहीं हो जाते यह आंदोलन जारी रहेगा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार को सकल जैन समाज (श्वेतांबर व दिगंबर) ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए खंडार तिराहा स्थित रायजी की नसिया तक एवं बजरिया के सिटी सेंटर से मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया तथा समाज की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री, केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री एंव सांसद टोंक-सवाई माधोपुर के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ.सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा।

 

जिसमें सर्वोच्च जैन तीर्थ स्थल को केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय को वापस लेकर पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर संरक्षण करने की मांग की गई। इसी प्रकार शिवाड़ कस्बे में दिगंबर सकल जैन समाज ने सम्मेद शिखर महातीर्थ राज को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करने एवं पारसनाथ पर्वत को वन जीव अभ्यारण घोषित करने के विरोध में विशाल जुलूस निकालकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इसी प्रकार कामां में जैन समाज के युवाओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कस्बे में मौन रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !