Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे कई अभिनव योजनायें लांच

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटन – शिलान्यास

 

वर्तमान राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 और 19 दिसम्बर को कई अभिनव योजनायें लॉंच करेंगे, कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व सम्बंधित योजनाओं के लाभार्थी वर्चुअली शामिल रहेंगे। www.webcast.rajasthan.gov.in तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज/चैनल पर इस आयोजन का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

 

 

 

 

जिला मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केन्द्र से इस कार्यक्रम में जुडने के लिये सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, सभापति, नगरपालिका अध्यक्ष को आमंत्रित कर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार ब्लॉक और ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर भी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रह कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लेंगे।

 

 

 

2 वार्ड पंचों के खाली पदों पर उपचुनाव 23 दिसम्बर को

 

 

जिले में 2 वार्ड पंचों के खाली पदो के निर्वाचन के लिये कार्यक्रम जारी हो गया है। यहां 23 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस बीच पांचोलास में उपचुनाव शांतिपूर्वक होना सुनिश्चित करने के लिये सवाई माधोपुर तहसीलदार प्रीति मीना को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पूर्व में वहां चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

 

 

Chief Minister Ashok Gehlot will launch many innovative schemes in sawai madhopur rajasthan

 

सवाईमाधोपुर स्थापना दिवस पर 19-20 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम

 

 

सवाई माधोपुर शहर स्थापना दिवस के अवसर पर 19 और 20 जनवरी को 2 दिवसीय आयोजन होंगे। इनकी तैयारियों के सम्बंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे।

 

जिला स्तरीय कृषि, फल-फूल प्रदर्शनी का 20 दिसम्बर को होगा आयोजन

 

 

वर्तमान राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर 20 दिसम्बर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस ऑफ फ्लोरीकल्चर में फल-फूल प्रदर्शनी लगेगी। इसमें जिले के किसान भाग लेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले किसानों को उसी दिन पुरूस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !