Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाइल्डलाइन टीम ने महिलाओं को किया जागरुक

कोविड-19 आपदा को लेकर सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन का जन जागरण कार्यक्रम शहर की गलियों में पहुंचा। चाइल्डलाइन टीम लगातार गांव एवं ढाणीयों में पहुंचकर आमजन को कोरोना से बचाव के उपायों को अमल में लाने के लिए जागृत करने में जुटी हुई है। चाइल्डलाइन टीम ने शहर में पहुंच कर महिलाओं को कोरोना से बचने के उपाय बताये।

Childline team made women aware corona

चाइल्डाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि महिलाएं बच्चों का ज्यादा अच्छे से प्रेरित कर सकती है। ऐसे में महिलाओं को बताया गया कि अपने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने, बार बार साबुन से हाथ धोने एवं एक दूसरे से सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए निरन्तर समझाते रहें। बार बार समझाइस करने पर बच्चों का वो बातें याद रहेगी ओर कोविड-19 से सतर्क रहेगें। महिलाएं भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहें। बच्चों को ज्यादातर इण्डोर गेम खेलने के लिए समझायें। बच्चा यदि किसी तरह से असहज हो तो उससे बात कर वजह जानने की कोशिश करें। किसी भी तरह के कोरोना लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करायें। मुसीबत में बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बात करें। जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्डलाइन की ओर से लवली जैन, शिमला मीणा, रोहित कुमार, प्रदीप बैरवा, कपिल स्वर्णकार, आदि की पूरी टीम लोगों को कोविड-19 से बचने के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !