Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कक्षा 8 प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 17 अप्रैल से

कक्षा 8 प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 17 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। सवाई माधोपुर जिले में इस वर्ष 25 हजार 189 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उपाचार्य एवं सचिव सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि डाईट सवाई माधोपुर ने परीक्षा संचालन की समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली है।

 

कक्षा 8 परीक्षा के लिए जिले में 128 परीक्षा केन्द्र बनाकर केन्द्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है, इन परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र संबंधित सीबीईओ के माध्यम से 12 अप्रैल 2022 को वितरित कर संबंधित निकटवर्ती थानों में अलमारियों में सील करके सुरक्षित रखवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए डाईट स्तर पर चार उडनदस्तों का गठन किया गया है। ब्लॉक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी परीक्षा पर सतत नजर रखेंगे।

 

Class 8 Elementary Education Completion Certificate Exam From April 17 in sawai madhopur

 

परीक्षा के लिए 11 संग्रहण केन्द्र बनाये गए हैं जो मुल्यांकन केन्द्र भी होंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा 8 तथा 5 के लिए संशोधित परीक्षा टाइम टेबिल विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिले के सभी संस्था प्रधान पुनः प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उन्हें विद्यार्थियों को जारी करें तथा पूर्व में जारी प्रवेश पत्र को वापस जमा कर लेवें जिससे विद्यार्थियों को गलतफहमी न हो।

 

नए टाइम टेबिल के अनुसार 17 अप्रैल रविवार को गणित, 27 अप्रैल बुधवार को अंग्रेजी, 1 मई रविवार को हिन्दी, 8 मई रविवार को सामाजिक विज्ञान, 12 मई गुरूवार को विज्ञान तथा 17 मई मंगलवार को तृतीय भाषा का प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र का समय सुबह 10ः30 से दोपहर 1ः00 बजे तक रहेगा। कक्षा 5 की प्राथमिक कक्षा अधिगम स्तर मुल्यांकन परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगी। जिले में 28 हजार 659 परीक्षार्थी 256 परीक्षा केन्द्रों पर मुल्यांकन परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए नया टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा हेतु जिले में तैयारियां चल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !