Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मानसून से पूर्व नालों एवं कार्यालयों की छतों की करें सफाई – जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ, सतर्कता के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने सवाई माधोपुर में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए नये बोरवेलों से पानी की आपूर्ति आमजन को करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता हरज्ञान मीना को दिए है।

 

 

उन्होंने कहा कि आगामी मानसून को देखते हुए नगरीय निकायों द्वारा शहरी क्षेत्र एवं पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नालों की सफाई कर साफ किया जाए ताकि वर्षा ऋतु में वर्षा का पानी प्राकृतिक स्रोतों के माध्यम से नदियों में मिल सकें और जल पलाव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी राजकीय कार्यालयों, स्कूलों की छतों की सफाई करवाने के निर्देश दिए है ताकि वर्षा ऋतु में बारिश का पानी परनालों के माध्यम से जमीन में आ सके।

 

 

Clean drains and roofs of offices before monsoon in sawai madhopur - District Collector Khushal Yadav

 

 

 

वहीं उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए आम उपभोक्ता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर खम्भों को हटाने, ढीले तारों को कसवाने, बिजली के तारों के उपर आने वाले पेड़ों की छटाई करवाने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने मानसून के दौरान वन विभाग के माध्यम से लक्ष्य अनुसार पौधारोपण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को वर्षा ऋतु में पनपने वाली मौसमी बीमारियों के मध्यनजर आवश्यक दवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

 

उन्होंने गर्मी के मौसम में मरीजों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार कूलर, एसी, पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने सभी विभागों को राज्य सरकार की मंशानुरूप ई-फाईल प्रणाली अपनाने एवं उसके निस्तारण के समय में कमी लाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने इस दौरान सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ, सतर्कता के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए है।

 

 

 

बैठक में जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित आकर्षक एवं उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केन्द्रों का प्रचार प्रसार करने, भामाशाहों के माध्यम से सरपंचों को अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी आकर्षक, उत्कृष्ट एवं बालकों के लिए अनुकूल बनाने के लिए प्रेरित के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !