Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने लहसोड़ा एवं फलोदी में जांची कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्था

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा ने आज शुक्रवार को फलौदी, टोडरा, लहसोड़ा क्षेत्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं को जांचा। सीएमएचओ ने वैक्सीनेशन केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करवाने आए लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमएचओ ने लोगों से आग्रह किया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। वर्तमान में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सावधानी रखने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने के साथ टीकाकरण ही सुरक्षा का उपाय है।

CMHO examines corona vaccination system in Lahsoda and Phalodi in Sawai Madhopur

उन्होंने लोगों से कहा की टीके के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखे, टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करवाने के लिए आग्रह भी किया। टीकाकरण के दौरान लाभार्थियों को आधा घंटे तक केंद्र पर ऑब्जरवेशन में भी रखा जा रहा है। सीएमएचओ ने चिकित्सा कार्मिको से भी फीडबैक लिया। उन्होंने लोगो को मोबलाइजेशन करने के साथ टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !