Thursday , 23 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रवांजना चौड़ शिविर का किया औचक निरीक्षण

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविरों का हुआ आयोजन 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज सोमवार को जिले में तहसील सवाई माधोपुर के रवांजना चौड़, बौंली की थडोली, मलारना डूंगर की पीलवा नदी, गंगापुर तहसील की महू कलां, वजीरपुर की पावटा और बामनवास की डूंगरपट्टी ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सवाई माधोपुर तहसील के रवांजना चौड़ शिविर का औचक निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया।

 

 

 

 

उन्होंने शिविर में प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद किया। कलेक्टर ने पंचायत राज विभाग की स्टॉल पर किए जा रहे कार्यों के संबंध में लाभार्थियों से बात की तथा होेने वाले कार्यों के संबंध में फीडबेक लिया। कलेक्टर ने इस मौके पर पट्टा, जॉब कार्ड एवं पैंशन स्वीकृति आदेशों का लाभार्थियों को वितरण किया। इसी प्रकार उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूक करते हुए योजना में सभी परिवारों को पंजीयन करवाकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

उन्होंने डीएपी के स्थान पर किसानों को एसएसपी एवं एनपीके खाद का उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों ने अपने – अपने विभाग की संचालित येाजनाओं की जानकारी दी। जिले में सोमवार को आयोजित शिविरों में 22 विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। मलारना डूंगर के पीलवा नदी में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई एसडीएम के निर्देश में हुई।

 

 

 

 

उपखंड अधिकारी योगेश कुमार ने पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। इसी प्रकार पंचायत समिति बौंली के थडोली शिविर में उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीना, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी। बामनवास के डूंगर पट्टी एवं गंगापुर के महूं कलां, सवाई माधोपुर के रवांजना चौड़ में उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लिया।

 

Collector did surprise inspection of Ravanjana Chaur camp

 

शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड और जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए।

 

 

 

 

शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन एवं सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

 

बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पडे हैंडपम्पों की मरम्मत की गई।

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेजः-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया।

 

 

 

जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !