Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने लगाया कोविड-19 का दूसरा टीका

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किसन ने आज गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित बजरिया शहरी पीएचसी में कोविड-19 की टीके की दूसरी डोज लगवाई। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पहली डोज इसी अस्पताल में 4 फरवरी को लगवाई थी। जिले के 50 अस्पतालों में टीके लगाये जा रहे हैं।
कलेक्टर ने आमजन की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। मेल नर्स सोहनलाल ने उन्हें टीका लगाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने सोहनलाल समेत पूरे स्टाफ का धन्यवाद दिया तथा उनका उत्साह बढ़ाया।

Collector injected second vaccine of Covid-19

इसके बाद उन्होंने 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में बिताये। बाद में उन्होंने टीके लगवा चुके तथा बारी का इंतजार कर रहे लोगों से बातचीत की तथा उनसे अपील की कि ठीक 28 दिन बाद आप टीके की दूसरी डोज लगवाये, अपने परिजनों, सहकर्मियों और पडोसियों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें। जब भी बारी आये, टीका जरूर लगवाएं। देश में उपलब्ध सभी टीके पूर्ण सुरक्षित और उच्च गुणवत्तायुक्त हैं। कनाडा जैसा विकसित देश भी भारत से टीके आयात कर रहा है क्योंकि भारत निर्मित टीकों की विश्व में अलग ही साख है। जिले में साईड इफैक्ट का 1 भी मामला सामने नहीं आया है। कोविड-19 मुक्त देश के लिये टीका लगवाने के साथ ही 2 गज दूरी, भीड़ से बचने, मास्क लगाने, हाथों को बार-बार साबुन या सेनेटाइजर से धोने के प्रोटोकाॅल का लगातार पालन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !