Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व बालिका स्कूल का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलारना डूंगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दवा वितरण केन्द्र पर कार्यरत डीडीसी सहायक को लापरवाही एवं अव्यवस्थाएं मिलने पर निलंबित करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सक को दिए। इसी प्रकार एएनएम को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर प्रभारी चिकित्सक पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाओं के सुधार के लिए चिकित्सक को निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ.सिंह दोपहर साढे 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। यहां उन्होंने दवा वितरण केन्द्र पर पहुुंचकर दवाईयों की स्थिति जांची। वितरण केन्द्र के डीडीसी सहायक नरेन्द्र सैनी को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाईयों की पर्चियों को कम्प्यूटर पर चढ़ाने तथा सभी कार्य समय पर करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने लेबर रूम की व्यवस्थाएं देखी। यहां कार्यरत एएनएम से लेबर रूम किट के संबंध में सवाल जवाब किए। लेबर रूम में रनिंग पानी की व्यवस्था नहीं होने तथा अन्य अव्यवस्थाएं होने पर कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी सवाल जवाब कर फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने फार्मासिस्ट सहित अन्य कार्मिकों के पास परिचय पत्र नहीं होने तथा एएनएम निर्धारित यूनिफार्म में नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा आगे से सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला में पहुंचकर की जाने वाले निःशुल्क जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आई आशाओं से भी सवाल जवाब किए। चिकित्सक द्वारा एप्रिन नहीं पहने होने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नए भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करवाकर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए चिकित्सक को निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर के मुख्य द्वार पर हो रही गंदगी के संबंध में भी चिकित्सक को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा भी उनके साथ थे।

Collector inspected Malarna Dungar Community Health Center and Girls School

कलेक्टर ने किया मलारना डूंगर बालिका स्कूल का निरीक्षण

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर का औचक निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा।
निरीक्षण के दौरान बालिकाओं का शिक्षण स्तर अत्यन्त कमजोर, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं कक्षा में शिक्षण के बजाय मोबाइल चलाते शिक्षक के मिलने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई तथा प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विद्यालय में शौचालयों की सफाई नहीं होने, परिसर में गंदगी होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य एवं स्टाफ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा बालकों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं जीवन दर्शन से रूबरू करवाते हुए गांधी के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
विद्यालय में साफ-सफाई रखने, बालकों को स्वावलंबन की सीख देने सहित अन्य आदर्शों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !