Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने पशुपालन विभाग के जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को पशुपालन विभाग के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने पशु चिकित्सालय में आउटडोर, आपरेशन थियेटर, कार्मिकों की उपस्थिति, लेब, एक्सरे लेब सहित अन्य उपकरणों की जांच की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर एवं एलएसए से किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में किए गए 11 सर्जरी, 3 गाईनी एवं 74 मेडिसिन के आउटडोर पेशेन्ट देखने की जानकारी मिली। इसी प्रकार अप्रेल से अब तक 200 कृत्रिम गर्भाधान किए गए। निरीक्षण के दौरान भवन के संबंध में कलेक्टर ने जानकारी ली।

Collector inspected of District Hospital of Animal Husbandry Department in sawai madhopur

भवन के लिए 3.54 करोड़ रूपए की स्वीकृति है, इस संबंध में समुचित स्थान के साथ भवन के कार्य करवाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने एफएमडी की स्थिति, मेडिसिन भंडार की जांच की। उन्होंने चिकित्सालय में भैंस के किए गए आपरेशन की जांच की तथा पशु के मालिक से इस संबंध में फीडबेक लिया। कलेक्टर ने सभी उपकरण, एक्सरे मशीन चालू मिलने तथा पशुपालकों को समुचित उपचार की व्यवस्था मिलने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के कार्य की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !